किस देश को हाल ही में, AFC महिला एशिया कप 2022 की मेजबानी मिली है?

Kis Desh Ko Haal Hee Me , AFC Mahila Asia Cup 2022 Ki Mejbaani Mili Hai ?


हाल ही में, हुई घोषणा के अनुसार वर्ष 2022 के महिला एशियाई कप की मेजबानी भारत को मिली है। यह फैसला एएफसी महिला फुटबॉल समिति की बैठक में लिया गया। पाठकों को बता दे की एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने साल 1979 के बाद पहली बार 2022 महिला एशियाई कप की मेजबानी के अधिकार भारत को दिये हैं। भारत बतौर मेजबान सीधे ही क्वालीफाई कर लेगा। टूर्नामेंट साल 2023 फीफा महिला विश्व कप के लिये अंतिम क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के तौर पर भी काम करेगा।