हाल ही में, कौन UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय बनी है?

Haal Hee Me , Kaun UN military Gender Advocate Award Se Sammanit Hone Wali Pehli Bharateey Bani Hai ?


हाल ही में, हुई घोषणा के अनुसार भारतीय सेना की अधिकारी सुमन गवनी को ‘संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सैन्य जेंडर ऐडवोकेट ऑफ द ईयर के अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। पाठकों को बता दे की ऐसा पहली बार होगा जब किसी भारतीय शांति रक्षक को इस अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। सुमन गवनी संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात थीं। हाल ही में उन्होंने अपना मिशन पूरा किया है। भारत के लिए पहली बार और ब्राजील के लिए दूसरी बार यह अवसर है। यह लगातार दूसरा साल है जब ब्राजील के शांतिदूत को यह सम्मान मिला है। ब्राजील सेना की एक कमांडर कर्ला मोंटेइरो डे कास्त्रो अराउजो संयुक्त राष्ट्र के सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में मिशन में काम कर रही हैं।