हाल ही में, कौन खेलों को उद्योग का दर्जा देने वाला भारत का पहला राज्य बना है?

Haal Hee Me , Kaun Khelon Ko Udyog Ka Darja Dene Wala Bharat Ka Pehla Rajya Banaa Hai ?


हाल ही में, मिजोरम मंत्रिमंडल ने 22 मई 2020 को राज्य में खेल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए खेलों को उद्योग का दर्जा दिया। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने कहा कि मंत्रिमंडल ने खेल और युवा मामले के विभाग के प्रस्ताव ‘खेल को उद्योग का दर्जा देने’ को मंजूरी दे दी। पाठकों को बता दे की मिजोरम ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने इस बात की जानकारी दी और कहा कि इस कदम से राज्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।