किस भारतीय मूल के व्यक्ति को हाल ही में, विश्व बैंक में जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है?

Kis Bharateey Mool Ke Vyakti Ko Haal Hee Me , Vishwa Bank Me Jalwayu Parivartan Aur Apada Prabandhan Ki Jimmedari Saumpi Gayi Hai ?


हाल ही में, भारतीय मूल के अर्थशास्त्री आभास झा को दक्षिण एशिया में विश्व बैंक में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। आभास झा को जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत और बांग्लादेश में ‘अम्फान’ तूफान से काफी नुकसान हुआ है। विश्वबैंक ने बयान में कहा कि बैंक के दक्षिण एशिया में जलवायु परिवतर्न और आपदा प्रबंधन पर कार्यविधि प्रबंधक के रूप में आभास झा की शीर्ष प्राथमिकता दक्षिण एशियाई क्षेत्र की आपदा जोखिम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन टीम को वैश्विक वैश्विक व्यवहार सीमाओं से जोड़ने और उनके साथ तालमेल को प्रोत्साहन देने की होगी।