कौन व्यक्ति हाल ही में, UN मुख्यालय में भारत के नए राजदूत नियुक्त किए गये है?

Kaun Vyakti Haal Hee Me , UN Mukhyalaya Me Bharat Ke Naye Raajdoot Niyukt Kiye Gaye Hai ?


हाल ही में, विदेश मंत्रालय में सचिव टीएस तिरुमूर्ति को 29 अप्रैल 2020 को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। पाठकों को बता दे की भारतीय विदेश सेवा के 1985 बैच के अधिकारी तिरुमूर्ति न्यूयॉर्क में सैयद अकबरूद्दीन की जगह लेंगे। अकबरूद्दीन कई साल से संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी प्रतिनिधि हैं और जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। केंद्र सरकार ने कहा कि नई दिल्ली में, विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में आर्थिक संबंधों के सचिव के रूप में काम कर रहे तिरुमूर्ति को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। तिरुमूर्ति इससे पहले मलेशिया में भारतीय राजदूत भी रह चुके हैं।