सिविल सेवा दिवस हर वर्ष मनाया जाता है?

Civil Sewa Diwas Har Varsh Manaya Jata Hai ?


हर वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रशासनिक सुधार तथा जन शिकायत विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए पुरस्कृत किया जाता है। बता दे की यह पुरस्कार उन्हें नागरिकों को उत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्यों द्वारा अपने आप को नागरिकों के लिए एक बार पुनः समर्पित और फिर से वचनबद्ध करना है।