अंतरराष्ट्रीय मानव उड़ान दिवस हर वर्ष मनाया जाता है?

Antarrashtriya Manav Udaan Diwas Har Varsh Manaya Jata Hai ?


हाल ही में, 12 अप्रैल 2020 को अंतरराष्ट्रीय मानव उड़ान दिवस मनाया गया है। पाठकों को बता दे की संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस के रूप में घोषित किया था। 12 अप्रैल 1961 को पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान रूसी कॉस्मोनॉट यूरी गगारिन ने भरी थी। इस ऐतिहासिक घटना ने सभी मानवता के लाभ के लिए अंतरिक्ष की खोज का रास्ता खोल दिया। बाह्य अंतरिक्ष मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय का उद्देश्य बाहरी अंतरिक्ष के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।