केंद्र सरकार ने हाल ही में, COVID-19 के मामलों को ट्रैक करने हेतु कौनसा एप्प लॉन्च किया है?

Kendra Sarkaar ne Haal Hee Me , COVID - 19 Ke Mamlon Ko Track Karne Hetu Kaunsa App Launch Kiya Hai ?


हाल ही में, आरोग्य सेतु एप को सार्वजनिक-निजी साझेदारी के जरिये तैयार एवं गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया है। पाठकों को बता दे की इस एप का मुख्य उद्देश्य COVID-19 से संक्रमित व्यक्तियों एवं उपायों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना होगा। यह एप 11 भाषाओं में उपलब्ध है और साथ ही इसमें देश के सभी राज्यों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची भी दी गई है। अगर कोई व्यक्ति COVID-19 सकारात्मक व्यक्ति के संपर्क में आता है, तो एप निर्देश भेजने के साथ ही ख्याल रखने के बारे में भी जानकारी प्रदान करेगा। यह एप सरकार को COVID-19 के संक्रमण के प्रसार के जोखिम का आकलन करने और आवश्यकता पड़ने पर लोगों को अलग रखने में मदद करेगा।