हाल ही में, हुई घोषणा के अनुसार किस देश को एशियाई युवा खेल 2021 की मेजबानी मिली है?

Haal Hee Me , Hui Ghoshna Ke Anusaar Kis Desh Ko Asian Yuwa Khel 2021 Ki Mejbaani Mili Hai ?


हाल ही में, हुई घोषणा के अनुसार चीन में अगले साल नवंबर (नवंबर 2021) में तीसरे एशियाई युवा खेल होंगे। इसकी घोषणा एशियाई ओलंपिक परिषद ने की। बता दें कि चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत हुई जो यूरोप, अमेरिका और एशिया में फैली। इसकी वजह से टोक्यो ओलंपिक एक साल के लिये स्थगित करने पड़े। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने एशियाई युवा खेल 20 नवंबर से 28 नवंबर तक कराने का फैसला किया है। एशियाई ओलम्पिक परिषद एशिया में खेलों की सर्वोच्च संस्था है और एशिया के 45 देशों की राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियां इसकी सदस्य है।