विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) हर वर्ष मनाया जाता है?

Vishwa Rangmanch Diwas (World Theatre Day) Har Varsh Manaya Jata Hai ?


हाल ही में, दुनियाभर में 27 मार्च 2020 को विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की वर्ष 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट ने इस दिन की स्थापना की थी। हर साल दुनिया भर में इस दिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समारोह होते है। अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच सन्देश इस दिन का एक महत्त्वपूर्ण आयोजन है। इस अवसर पर किसी एक देश के रंगकर्मी द्वारा विश्व रंगमंच दिवस के लिए आधिकारिक सन्देश जारी किया जाता है। 1962 में फ्रांस के जीन काक्टे पहला अन्तर्राष्ट्रीय सन्देश देने वाले कलाकार थे। वही 2002 में, भारत के गिरीश कर्नाड, जो एक मशहूर रंगकर्मी रह चुके हैं, को भी यह उपलब्धि हासिल हुई।