अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) हर वर्ष मनाया जाता है?

Antarrashtriya Prasannta Diwas (International Day Of Happiness) Har Varsh Manaya Jata Hai ?


हाल ही में, 20 मार्च 2020 को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) मनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने भूटान की पहल पर 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस घोषित किया है, जो सकल राष्ट्रीय उत्पाद के ऊपर सकल राष्ट्रीय आनंद की अवधारणा को लगातार महत्त्व देता है। पाठकों को बता दे की यह दिवस साल 2013 से प्रतिवर्ष विश्व भर में खुशी के महत्व को समझने हेतु मनाया जाता है। पहला अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस 20 मार्च 2013 को मनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस एक विश्वव्यापी आंदोलन की भांति कार्य कर रहा है जो प्रसन्नता को मौलिक मानव अधिकार बनाये जाने हेतु जागरूकता प्रदान कर रहा है।