हाल ही में, प्रसिद्द भारतीय खिलाड़ी पीके बनर्जी का निधन हुआ है, वह किस खेल से सम्बंधित थे?

Haal Hee Me , Prasidh Bharateey Khiladi PEEKE Banerjee Ka Nidhan Hua Hai , Wah Kis Khel Se Sambandhit The ?


हाल ही में, भारत के महान फुटबॉलर पीके बनर्जी का 20 मार्च 2020 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 83 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे तथा कोलकाता के मेडिका अस्पताल में भर्ती थे। वे पिछले कुछ समय से निमोनिया के कारण श्वास की बीमारी से जूझ रहे थे। बता दे की पीके बनर्जी भारतीय फुटबॉल का बड़ा सितारा रहे। वे साल 1962 में एशियन गेम्स (Asian Games) की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम का हिस्सा थे। यह भी ध्यान दे की पीके बनर्जी को साल 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ दिया गया था। यह पुरस्कार पाने वाले बनर्जी प्रथम फ़ुटबॉल खिलाड़ी थे।