हाल ही में, हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार किसे दुनिया का सर्वकालिक महान नेता चुना गया है?

Haal Hee Me , Hue Ek Sarvekshann Ke Anusaar Kise Duniya Ka Sarwkalik Mahan Neta Chuna Gaya Hai ?


हाल ही में, बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्री मैगज़ीन द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में महाराजा रणजीत सिंह को दुनिया में सर्वकालिक “सबसे महान नेता” के रूप में चयनित किया गया है। पाठकों को बता दे की महाराजा रणजीत सिंह 19वीं सदी के सिख साम्राज्य के भारतीय शासक थे। इस पोल में 5,000 से अधिक पाठकों ने भाग लिया और अपने वोट के आधार पर चयन किया। महाराजा रणजीत सिंह को एक सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए 38 प्रतिशत से अधिक वोटों के साथ चुना गया। पोल में दूसरे स्थान पर रहे एमिलकर कैबरल को 25 प्रतिशत वोट मिले। कैबरल अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने अफ्रीकी स्वतंत्रता में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।