हाल ही में, प्रसिद्द व्यक्तित्व ‘कैथरीन जॉनसन’ का निधन हुआ है, वह थी?

Haal Hee Me , Prasidh Vyaktitv ‘Cathrene Johnson’ Ka Nidhan Hua Hai , Wah Thi ?


हाल ही में, NASA की प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन हो गया। वे 101 वर्ष की थीं। पाठकों को बता दे की कैथरीन को नासा के मानव मिशन की गणनाओं के लिए जाना जाता है। कैथरीन ने नासा के शुरुआती मानव मिशन के लिए गणनाएं की थीं जिससे नासा के अभियानों को आसानी से पूरा किया जा सका। कैथरीन जॉनसन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के कंप्यूटर पूल का एक प्रमुख भाग थीं। इस पूल को गणितज्ञों के एक समूह के रूप में जाना जाता था। नासा का यह कंप्यूटर पूल प्रत्येक अभियान के लिए डेटा जारी करता है तथा गणनाओं के आधार पर मिशन की रूपरेखा तैयार करता है।