कौन भारतीय हाल ही में, वर्ष 2019 के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुने गये है?

Kaun Bharateey Haal Hee Me , Varsh 2019 Ke SarvShresth Hockey Khiladi Chune Gaye Hai ?


हाल ही में, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत लिया है। पाठकों को बता दे की मनप्रीत सिंह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। इस पुरस्कार के लिए बेल्जियम के विक्टर वेगनेज, आस्ट्रेलिया के एरन जालेवस्की और एडी ओकेनडेन को भी नामित किया गया था। साल 2011 में डेब्यू करने वाले मनप्रीत सिंह फिलहाल भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। मनप्रीत सिंह साल 2012 लंदन और साल 2016 रियो ओलंपिक में भी खेल चुके हैं। वे अब तक भारत की ओर से 260 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।