हाल ही में, कौन अब तक सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाली महिला बनी है?

Haal Hee Me , Kaun Ab Tak Sabse Lambe Samay Tak Antariksh Me Rehne Wali Mahila Bani Hai ?


हाल ही में, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग 11 महीने बिताने के बाद 06 फरवरी 2020 को सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं। पाठकों को बता दे की अंतरिक्ष में उनका यह मिशन किसी महिला का अब तक का सबसे लंबा मिशन है। उन्होंने अंतरिक्ष में 328 दिन व्यतीत किये। उनके साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लुका परमितानो एवं रूसी अंतरिक्षक एजेंसी के अलेक्जेंडर स्कोवोर्तसोव भी थे। यह भी ध्यान दे की नासा के मुताबिक, पिछला रिकॉर्ड अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन के नाम था। पेगी विटसन ने वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान स्टेशन कमांडर के तौर पर 288 दिन तक अंतरराष्ट्रीेय अंतरिक्ष स्टेनशन में रहीं थी।