कौन व्यक्ति हाल ही में, अमेरिका में भारत के नए राजदूत बने है?

Kaun Vyakti Haal Hee Me , America Me Bharat Ke Naye Raajdoot Bane Hai ?


हाल ही में, वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में कोलंबो भारतीय दूतावास में कार्यरत हैं। पाठकों को बता दे की वे वॉशिंगटन में हर्षवर्द्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। हर्षवर्द्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव बनाया गया है। तरनजीत सिंह संधू वॉशिंगटन डीसी में जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक भारतीय दूतावास के उप-प्रमुख थे। वे 1988 बैच के आइएफएस हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय में मार्च 2009 से अगस्त 2011 तक संयुक्त सचिव (संयुक्त राष्ट्र) के रूप में और बाद में संयुक्त सचिव (प्रशासन) के रूप में मानव संसाधन विभाग में काम किया है।