हाल ही में, पूर्व भारतीय महिला खिलाड़ी सुनीता चंद्रा का निधन हुआ है, वह किस खेल से सम्बंधित थी?

Haal Hee Me , Poorv Bharateey Mahila Khiladi Sunita Chandra Ka Nidhan Hua Hai , Wah Kis Khel Se Sambandhit Thi ?


हाल ही में, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का 27 जनवरी 2020 को निधन हो गया। वे 76 साल की थीं। वे कुछ समय से वृद्धावस्था की समस्याओं से जूझ रही थीं। सुनीता चंद्रा साल 1956 से साल 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए खेली। वे इस दौरान साल 1963 से साल 1966 तक टीम की कप्तान भी रहीं। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी को नई ऊँचाई प्रदान की। उनके पति यतीश चंद्रा हैं, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं।