राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष मनाया जाता है?

Rashtriya Balika Diwas Har Varsh Manaya Jata Hai ?


राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर लोगों को जागरूक करना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे भारत सरकार का यह कदम युवा लड़कियों के महत्व को बढ़ावा देना है। भारत में प्रत्येक साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस समाज में लड़कियों की स्थिति में सुधार लाने हेतु मनाया जाता है। इस दिवस के तहत ढेरों कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिवस की शुरुआत साल 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा की गई थी।