हाल ही में, जारी भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत को कौनसा स्थान मिला है?

Haal Hee Me , Jari Bhrashtachaar Dharnna Suchkank Me Bharat Ko Kaunsa Sthan Mila Hai ?


हाल ही में, ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल ने 23 जनवरी 2020 को इस सूचकांक को 2019 में एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर लॉन्च किया है। बता दे की भारत भ्रष्ट देशों की सूची में दो स्थान फिसल गया है। भारत 180 देशों की सूची में 80वें पायदान पर है। भारत साल 2018 में 78वें स्थान पर था। ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक के दौरान इस सूचकांक को जारी किया है। इस सूची में डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीष पर बने हुए हैं। डेनमार्क और न्यूजीलैंड सबसे ईमानदारी वाले देश हैं। इस सूची में सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के मामलों में 180 देशों को रखा गया था।