किस भारतीय शहर को हाल ही में, विश्व के गतिशील शहरों की सूची में पहला स्थान मिला है?

Kis Bharateey Shahar Ko Haal Hee Me , Vishwa Ke Gatisheel Shaharon Ki Soochi Me Pehla Sthan Mila Hai ?


हाल ही में, अमेरिका की रियल स्टेट कंपनी जोन्स लैंग लासेल (जेएलएल) ने विश्व के 129 गतिशील शहरों की सूची जारी की है। इस सूची में हैदराबाद ने बेंगलुरु को पछाड़कर विश्व के सबसे प्रगतिशील शहर के रूप में उभरकर सामने आया है। जेएलएल ने 129 शहरों का मूल्यांकन किया और हैदराबाद को दुनिया के सबसे गतिशील शहर के रूप में चुना है। जेएलएल के अनुसार आर्थिक सुस्ती के बावजूद विश्व के 20 डायनेमिक शहरों की सूची में भारत के सात शहरों को जगह मिली है। इस सूची में बेंगलुरु दूसरे स्थान पर जबकि चेन्नई को पांचवां और दिल्ली को छठा स्थान मिला है। वहीं, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पांचवें पायदान पर है।