हाल ही में, किस भारतीय को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है?

Haal Hee Me , Kis Bharateey Ko Australia Ke Sarwochch Nagrik Samman Se Sammanit Kiya Gaya Hai ?


हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया ने किरण मजूमदार-शॉ को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान ऑस्ट्रेलिया एवं भारत के संबंधों को आगे बढ़ाने हेतु उनके योगदान के मद्देनजर दिया गया है। पाठकों को बता दे की किरण मजूमदार-शॉ ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाली चौथी भारतीय नागरिक हैं। इससे पहले यह सम्मान साल 2012 में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, साल 2006 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली जहांगीर सोराबजी और साल 1982 में मदर टेरेसा को मिल चुका है।