हाल ही में, किसे भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

Haal Hee Me , Kise Bharateey Teerandaji Sangh Ke Adhyaksh Ke Roop Me Niyukt Kiya Gaya Hai ?


हाल ही में, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तीन पर्यवेक्षकों की निगरानी में कराए गए चुनाव में निलंबित भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआइ) के अध्यक्ष चुने गए। अर्जुन मुंडा ने असम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और सेवानिवृत आइएएस अधिकारी बीवीपी राव को 34-18 के अंतर से हराया। अर्जुन मुंडा के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की जिसका कार्यकाल चार साल का होगा। अर्जुन मुंडा झारखंड प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है। महज 35 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले अर्जुन मुंडा के नाम देश में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है।