हाल ही में, भारतीय खिलाड़ी ‘बापू नाडकर्णी’ का निधन हुआ है, वह किस खेल से सम्बंधित थे?

Haal Hee Me , Bharateey Khiladi ‘Bapu Nadkarni’ Ka Nidhan Hua Hai , Wah Kis Khel Se Sambandhit The ?


हाल ही में, भारत के पूर्व ऑलराउंडर बापू नाडकर्णी का निधन हो गया। वे 86 साल के थे। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे मुंबई के शीर्ष क्रिकेटरों में शामिल थे। बापू नाडकर्णी ने 1963-64 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 21 ओवर मेडन फेंके थे। यह रिकॉर्ड अब तक कायम है। उन्होंने उस पारी में 32 ओवर में केवल 05 रन देकर कुल 27 ओवर मेडन फेंक कर सभी को अचंभे में डाल दिया था। इसके बावजूद उन्हें उस पारी में कोई विकेट नहीं मिला था।