कौन व्यक्ति हाल ही में, झारखंड विधानसभा के नए अध्यक्ष बने है?

Kaun Vyakti Haal Hee Me , Jharkhand Vidhansabha Ke Naye Adhyaksh Bane Hai ?


हाल ही में, रवींद्र नाथ महतो को सर्वसम्मति से 07 जनवरी 2020 को झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने इस पद के लिए 06 जनवरी 2020 को नामांकन किया था। झारखंड विधानसभा चुनाव के नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने शपथ दिलाई थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पीकर पद के लिए रवींद्र नाथ महतो का नाम प्रस्तावित किया था। इस प्रस्तावित नाम पर पूर्व मंत्री सह विधायक चंपई सोरेन ने समर्थन किया था। इसपर पक्ष एवं विपक्ष दोनों के विधायकों ने अपनी सहमति प्रदान की। पाठकों को बता दे की राजनीति में लंबा अनुभव रखने वाले रवींद्र नाथ महतो नाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे इससे पहले साल 2005 और साल 2014 में इसी सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।