निर्भया कोष

Nirbhaya Kosh


निर्भया कोष
प्रश्न-हाल ही में,महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किस कोष के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु 2919.55 करोड़ रूपये लागत की परियोजनाओं का आकलन किया ?
(a)दामिनी कोष
(b)महिला शक्ति कोष
(c)निर्भया कोष
(d)मातृत्व कोष
उत्तर- c
विवरण:
हाल ही में,महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु 8 प्रमुख शहरों में निर्भया कोष के तहत 2919.55 करोड़ रुपये की लागत वाली सुरक्षित शहर संबंधी परियोजनाओं का आकलन किया है।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने राज्य स्तर पर योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए कई पहल की हैं।राज्य सरकारों से अनुरोध किया गया था और उन्हें स्मरण कराया गया था कि वे ऐसे परिवर्तनकारी प्रस्ताव भेजें जिनसे महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा में वृद्धि हो सकती है।विभिन्न राज्यों/केन्द्रीय मंत्रालयों से निर्भया कोष के तहत वित्त पोषित करने के लिए कई प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं जो सतत प्रक्रिया के भाग के रूप में संबद्ध मंत्रालयों द्वारा मूल्यांकन के लिए जांच के विभिन्न चरणों में हैं।

,
Nirbhaya, Kosh, Haal, Hee, Me, Mahila, Aivam, Bal, Vikash, Mantralaya, ne, Kis, Ke, Tahat, Mahilaon, Ki, Surakshaa, Hetu, 2919, 55, Crore, Rupaye, Lagat, Pariyojnao, Ka, Akalan, Kiya, ?, Damini, Shakti, Matritva, Uttar, C, Vivarann, 8, Pramukh, Shaharon, Wali, Surakshit, Shahar, Sambandhi, Hai, Rajya, Str, Par, Yojnaon, SafalTapoorvak, Kriyanvayan, Liye, Kai, Pahal, Hain, Sarkaron, Se, Anurodh, Gaya, Tha, Aur, Unhe, Smarann, Karaya, Ve, Aise, परिवर्तनकारी, Prastav, Bhejein, Jinse, SanRaksha, Vridhi, Ho, Sakti, Vibhinn, Rajyon, Kendriya, Mantralayo, Vitt, Poshit, Karne, Prapt, Rahe, Jo, Satat, Prakriya, Bhag, Roop, Sanbaddh, Dwara, Mulyankan, Janch, Charanon