सेवा भोज योजना

Sewa Bhoj Yojana


सेवा भोज योजना
प्रश्न-‘ सेवा भोज योजना’ क्या है ?
(a)धार्मिक संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले भोजन को निशुल्क दिया जाएगा।
(b)धार्मिक संस्थानों द्वारा निशुल्क भोजन की सामग्री पर सी.जी.एस.टी और आई.जी.एस.टी का केंद्र का हिस्सा लौटाया जाएगा।
(c)धार्मिक संस्थानों पर लगाए जाने वाले सभी करों में छूट प्रदान की जाएगी।
(d)उपरोक्त सभी
उत्तर- b
विवरण:
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए कुल 325 करोड़ रुपये की लागत से ‘सेवा भोज योजना’ नामक नई योजना शुरू की है।इस योजना के तहत भोजन/प्रसाद/लंगर (सामुदायिक रसोई) /भंडारे के लिए घी/तेल/आटा/मैदा/रवा,चावल,दाल,चीनी,बुरा/गुड जैसी कच्ची सामग्री की खरीददारी पर केन्द्रीय वस्तु और सेवाकर (सीजीएसटी) और एकीकृत वस्तु और सेवाकर (आईजीएसटी) का केन्द्र सरकार का हिस्सा लौटा दिया जाएगा,ताकि लोगों/श्रद्धालुओं को बगैर किसी भेदभाव के निशुल्क भोजन/प्रसाद/लंगर (सामुदायिक रसोई) /भंडारा प्रदान करने वाले परोपकारी धार्मिक संस्थानों का वित्तीय बोझ कम किया जा सके।संस्कृति मंत्रालय वित्त आयोग की अवधि के साथ समाप्त होने वाली समयावधि के लिए पात्र परोपकारी धर्मार्थ संस्थान का पंजीकरण करेगा।इसके बाद संस्थान के कार्यों का आकलन करने के पश्चात मंत्रालय पंजीकरण का नवीनीकरण कर सकता है।जन साधारण,जीएसटी प्राधिकारियों और संस्था/संस्थान के लिए पंजीकृत संस्थान का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगा।

seva bhoj yojana pib, ministry of culture
Sewa, Bhoj, Yojana, Kya, Hai, ?, Dharmik, Sansthanon, Dwara, Pradan, Kiye, Jane, Wale, Bhojan, Ko, Nishulk, Diya, Jayega, Ki, Samagri, Par, Si, Ji, S, T, Aur, I, Ka, Kendra, Hissa, Lautaya, Lagaye, Sabhi, Karon, Me, Chhoot, Jayegi, Uprokt, Uttar, B, Vivarann, Bharat, Sarkaar, Ke, Sanskriti, Mantralaya, ne, Vitt, Varsh, 2018, 19, 2019, 20, Liye, Kul, 325, Crore, Rupaye, Lagat, Se, Namak, Naee, Shuru, Is, Tahat, Prasad, Lunger, Samudayik, Rasoi, भंडारे, Ghee, Tel, Aata, Maida, रवा, Chawal, Dal, Chini, Bura, Good, Jaisi, Kachhi, Khareeddaari, Kendriya, Vastu, SewaKar, CGST, Aikikrit, IGST, Lauta, Taki, Logon, Shraddhaluon, Bagair, Kisi, BhedBhav, भंडारा, Karne, Paropkari, Vittiya, Bojh, Kam, Kiya, Jaa, Sake, Aayog, Awadhi, Sath, Samapt, Hone, Wali, Samyawadhi, Patra, Dharmarth, Sansthan, Panjeekaran, Karega, Iske, Baad, Karyon, Akalan, Paschaat, Navinikarann, Kar, Sakta, Jan, Sadharan, GST, Pradhikariyon, Sanstha, Panjikrit, Online, portal, Uplabdh, Hoga