Rajasthan Police में 10500 Constables की भर्तियां होंगी


Rajesh Kumar at  2018-08-27  at 09:57:34
Rajasthan Police में 10500 Constables की भर्तियां होंगी
Rajasthan Police में 10500 Constables की भर्तियां होंगी

राजस्थान पुलिस में 10500 कांस्टेबलों की भर्तियां होंगी, विभाग ने प्रक्रिया शुरू की

जयपुर. पुलिस में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के अच्छी खबर है कि राज्य सरकार 10539 पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेजा जाएगा। इससे पहले 2013 में कांग्रेस सरकार के दौरान 12 हजार से अधिक कांस्टेबलों की भर्ती हुई थी। पुलिस के लिहाज से भाजपा सरकार की यह पहली बड़ी भर्ती होगी।

गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले प्रस्ताव पर मंथन किया जा रहा है। इसमें पुलिस मुख्यालय से विभागवार भर्ती की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। यह जानकारी आते ही मामला वित्त विभाग को भेज दिया जाएगा।

कांग्रेस राज में 31 हजार कांस्टेबलों की भर्तियां

पिछले कांग्रेस राज में 31 हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की गई थी। इनमें 2010 में 8006, 2012 में 10633 और वर्ष 2013 में 12178 कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई थी।


Rajasthan, Police, Me, 10500, Constables, Ki, Bhartiyan, Hongi,, Vibhag, ne, Prakriya, Shuru, Jaipur, Naukri, Chaahat, Rakhne, Wale, Yuwaon, Ke, Achhi, Khabar, Hai, Rajya, Sarkaar, 10539, Policemen, Bharti, Karne, Jaa, Rahi, ।, Iski, Kar, Dee, Adhikariyon, Ka, Kahna, Jald, Hee, Yah, Prastav, Manjoori, Liye, Vitt, Ko, Bheja, Jayega, Isse, Pehle, 2013, Congress, Dauran, 12, Hazar, Se, Adhik, Hui, Thi, Lihaaz, Bhajpa, Pehli, Badi, Hogi, Griha, Varisth, Bataya, Mukhyalaya, Mile, Par, Manthan, Kiya, Raha, Isme, VibhagVaar, Stithi, Bare, Jankari, Mangi, Aate, Mamla, Bhej, Diya, Raj, 31, Pichhle, Gayi, Inme, 2010, 8006, 2012, 10633, Aur, Year, 12178, Nikali

Labels: All vaccancy