राजस्थान सामान्य ज्ञान-राजस्थान की स्थलीय सीमाएं Gk ebooks


Rajesh Kumar at  2018-08-27  at 09:30 PM
विषय सूची: Rajasthan Gk in Hindi >> राजस्थान की स्थिति विस्तार आकृति एवं भौगोलिक स्वरूप >>> राजस्थान की स्थलीय सीमाएं

राजस्थान की स्थलीय सीमाएं
स्थलीय सीमा 5920 कि.मी. (1070 अन्तर्राष्ट्रीय व 4850 अंतरराज्यीय) जो निम्न प्रकार विस्तृत है-

 
उतर में       पंजाब (89 कि.मी) राजस्थान के दो जिलो की सीमा पंजाब से लगती है।तथा पंजाब के दो जिले फाजिल्का व मुक्तसर की सीमा राजस्थान से लगती है। पंजाब के साथ सर्वाधिक सीमा श्री गंगानगर व न्यूनतम सीमा हनुमानगढ़ की लगती है। पंजाब सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय श्री गंगानगर तथा दूर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ हैं। पंजाब सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला श्री गंगानगर व छोटा जिला हनुमानगढ़ है। 

उतर पूर्व में       हरियाणा (1262 कि.मी.) राजस्थान के 7 जिलों की सीमा हरियाणा के 7 जिलों (सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी, मेवात) से लगती है। हरियाणा के साथ सर्वाधिक सीमा हनुमानगढ़ व न्युनतम सीमा जयपुर की लगती है।तथा सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ व दूर मुख्यालय जयपुर का हैं। हरियाणा सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला चुरू व छोटा जिला झुंझुनू है। मेवात (नुह) नवनिर्मित जिला है।जो राजस्थान के अलवर जिले को छूता है।

पूर्व       उत्तरप्रदेश (877 कि.मी.) राजस्थान के दो जिलों की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों (मथुरा व आगरा) से जगती है। उत्तरप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा भरतपुर व न्युनतम धौलपुर कि लगती है।उत्तरप्रदेश की सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय भरतपुर व दूर जिला मुख्यालय धौलपुर है। उत्तरप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला भरतपुर व छोटा जिला धौलपुर है।

दक्षिण पूर्व       मध्यप्रदेश (1600 कि.मी.) राजस्थान के 10 जिलों की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों की सीमा से लगती है।(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) मध्यप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा झालावाड़ व न्यूनतम भीलवाड़ा की लगती है।तथा सीमा के नजदीक मुख्यालय धौलपुर व दूर जिला मुख्यालय भीलवाड़ा है।मध्यप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला भीलवाड़ा व छोटा जिला धौलपुर है।

दक्षिण पश्चिम       गुजरात (1022 कि.मी.) राजस्थान के 6 जिलों की सीमा गुजरात के 6 जिलों से लगती है। (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) गुजरात के साथ सर्वाधिक सीमा उदयपुर व न्युनतम सीमा बाड़मेर की लगती है।तथा सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय डुंगरपुर व दूर मुख्यालय बाड़मेर है। गुजरात सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला बाडमेर व छोटा जिला डुंगरपुर है। राजस्थान के पांच पडौसी राज्य है।- पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात। सबसे कम अंतरराज्यीय सीमा बनाने वाला जिला बाडमेर व अधिक झालावाड़ बनाता है। सन् 1800 में जॉर्ज थामसन ने सर्वप्रथम इस भू-प्रदेश को राजपुताना नाम दिया सन् 1829 में कर्नल जेम्सटॉड ने अपनी पुस्तक द एनल्स एण्ड एन्टीक्यूटीज ऑफ राजस्थान में हमारे इस राज्य के लिए राजस्थान, रायथान, रजवाडा नाम दिया था।

पश्चिम       पाकिस्तान (पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का बहावलपुर जिला व सिन्ध प्रान्त का खैरपुर व मीरपुर खस जिले -3 जिले सीमा पर बाङमेर, जैसलमेर, बिकानेर व गंगानगर – 4 जिले) सीमा पर बाङमेर जैसलमेर बिकानेर गंगानगर – 4 जिले इस अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा का नाम रेडक्लिफ रेखा है। यह राज्य में उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के बाखासर गाँव तक विस्तृत है। गंगानगर एवं बिकानेर का पाकिस्तानी सीमावर्ती जिला बहावलपुर है।

सर्वाधिक लम्बी सीमा अन्तर्राष्ट्रीय – जैसलमेर अंतरराज्यीय झालावाङ की सबसे लम्बी सीमा है। जो मध्यप्रदेश से लगती है। 
 
सबसे कम लम्बी सीमा अन्तर्राष्ट्रीय बिकानेर अंतरराज्यीय बाङमेर जिले की, जो गुजरात की सर्वाधिक लम्बी अंतरराज्यीय सीमा उदयपुर जिले से लगती है।

राज्य की सबसे कम लम्बी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब राज्य से लगती है..

राज्य की सर्वाधिक लम्बी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्यप्रदेश से मिलती है।

सीमावर्ती जिले अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित श्री गंगानगर, बिकानेर, जैसलमेर, बाङमेर

अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित जिले (23) बाङमेर जालौर सिरोही उदयपुर बाँसवाड़ा डुंगरपुर चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ भीलवाङा कोटा झालावाङ बारां सवाईमाधोपुर करौली धौलपुर भरतपुर अलवर जयपुर सीकर झुन्झुनू चुरू हनुमानगढ एवं श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर की 204 किमी सीमा पाकिस्तान से लगती है। तथा 115 किमी पंजाब से लगती है.. 

सीमावर्ती चारों जिलों में से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (पाकिस्तानी सीमा या रेडक्लिफ लाइन) के सर्वाधिक निकट शहर श्रीगंगानगर व सर्वाधिक दूर शहर बिकानेर है।

उत्तरप्रदेश से सबसे कम लम्बी सीमा धौलपुर जिले से लगती है। तथा भरतपुर की सबसे अधिक मध्यप्रदेश से सर्वाधिक अन्तर्राज्यीय सीमा झालावाङ की एवं न्यूनतम भीलवाङा जिले की लगती है। 

पाली जिले की सीमा सर्वाधिक 8 जिलों अजमेर बाङमेर जालौर जोधपुर नागौर राजसमंद सिरोही व उदयपुर से मिलती है।

बाङमेर ऐसा जिला है। जिसकी सीमा पाकिस्तान से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से मिलती है। एवं गुजरात से अन्तर्राज्यीय सीमा भी मिलती है। इसी प्रकार गंगानगर जिले की सीमा पाकिस्तान तथा पंजाब दोनो से मिलती है।

पंजाब राज्य से सबसे कम लम्बी सीमा हनुमानगढ जिले की सर्वाधिक श्रीगंगानगर जिले से मिलती है।

हरियाणा राज्य से सर्वाधिक लम्बी सीमा हनुमानगढ जिले की तथा सर्वाधिक श्रीगंगानगर जिले की मिलती है।

हरियाणा राज्य से सर्वाधिक लम्बी सीमा हनुमानगढ जिले की व न्यूनतम जयपुर जिले की लगती है।

अन्तर्वर्ती जिले 8 पाली जोधपुर नागौर दौसा टोंक बूंदी अजमेर व राजसमंद इन जिलों की सीमा किसी भी अन्य राज्य या अन्य देश से नहीं मिलती है।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बङा जिला जयपुर एवं सबसे छोटा जिला जैसलमेर है। एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बङा जैसलमेर एवं सबसे छोटा धौलपुर है।


सम्बन्धित महत्वपूर्ण लेख
राजस्थान की भौगौलिक स्थिति
राजस्थान की स्थलीय सीमाएं
राजस्थान के भौतिक विभाग
राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के भौगोलिक नाम
महत्वपूर्ण तथ्य

Rajasthan Ki Sthaliya Seemayein Seema 5920 Mee 1070 International Wa 4850 Interstate Jo Nimn Prakar Vistrit Hai । - Utar Me tabline Punjab 89 Ke Do Jilon Se Lagti Tatha Jile Fajilka MuktSar Sath Sarwaadhik Shri GangaNagar Nyoontam Hanumangarh Najdik Zila Mukhyalaya Door Hain Par Shetrafal Bada Chhota Poorv Hariyana 1262 7 Zilon Sirsa FatehBaad Hisar Bhiwani MahendraGadh Rewadi Mewat Nyuntam Jaipur Ka Churu Jhunjhunu Nuh Navnirmit


Labels,,,