कृषक (Krishak) = farmer
कृषि करने वाला, खेती करने वालाकृषक संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. किसान । खेतिहर । काश्तकार ।
२. हल का फाल ।
३. बैल (को॰) ।
कृषि करने वाला, खेती करने वाला
किसान उन्हें कहा जाता है, जो खेती का काम करते हैं। इन्हें कृषक और खेतिहर के नाम से भी जाना जाता है। ये लोग कच्चे माल या भोजन प्राप्त करने के लिए खेती का काम करते हैं। इसमें फसलों को उगाना, बागों में पौधे लगाना, मुर्गियों या इस तरह के अन्य पशुओं की देखभाल कर उन्हें बढ़ाना भी शामिल है। कोई भी किसान या तो खेत का मालिक हो सकता है या उस कृषि भूमि के मालिक द्वारा काम पर रखा गया मजदूर हो सकता है। अच्छी अर्थव्यवस्था वाले जगहों में किसान ही खेत का मालिक होता है और उसमें काम करने वाले उसके कर्मचारी या मजदूर होते हैं। हालांकि इससे पहले तक केवल वही किसान होता था, जो खेत में फसल उगाता था और पशुओं, मछलियों आदि की देखभाल कर उन्हें बढ़ाता था। कुछ देशों में सामान्यतः इस शब्द का उपयोग पशुपालन और उनको बढ़ाने से होता है, जिसमें भेड़, बकरी, घोड़े आदि आते हैं। अमेरिका में इसके लिए रेंचर्स शब्द का उपयोग किया जाता है और ऑस्ट्रेलिया व यूनाइटेड किंगडम में ग्रेजियर्स शब्द प्रचलित है। दुग्ध उत्पादन में लगे लोगों को भी इन देशों में किसान कहा जाता है। इसी के साथ साथ मुर्गियों, बत्तख, हंस आदि को बढ़ाने वाले और उनसे मांस, अंडे और पंखों का उत्पादन करने वालों को भी किसान ही माना जाता है। कुछ विकसित देशों में किसान शब्द का उपयोग किसी व्यवसायी या पेशेवर के लिए किया जाता है, जिसके पास फसल उगाने के लिए जमीन और रुचि तो होता ही है, पर साथ ही साथ वह लोगों को उसमें काम करने के लिए भी रखता है या किसी के द्वारा उस कार्य को करवाता है। कृषि कार्य में कई सारे खतरे होते हैं। इनमें खेती करने वाले किसानों को खेत में कई सारे खतरनाक जीव-जन्तुओं का सामना करना पड़ता है। खेत में काम करते समय बिच्छुओं, चीटियों, मधुमक्खियों आदि के काटने का बहुत बड़ा खतरा रहता है। किसानों को बहुत भारी और बड़े मशीनों के साथ काम करना पड़ता है, उनसे भी चोट लगने और मौत होने की भी संभावना रहती है।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
किस आंदोलन के दौरान सबसे बड़ा कृषक छापामार युद्ध देखने को मिला -
रूस में कृषक दास प्रथा का अन्त कब हुआ
चम्पारण कृषक समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया था ?
मध्यप्रदेश में कृषि में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला कृषकों की एक योजना चलाई जा रही है। यह योजना निम्नलिखित किस देश के सहयोग से शुरू की गई है ?
सिंचाई परियोजना जिसमें आदिवासी कृषकों को अत्यधिक लाभ होगा , है -
Krishak meaning in Gujarati: કૃષિવિજ્ઞાની
Translate કૃષિવિજ્ઞાની
Krishak meaning in Marathi: शेतकरी
Translate शेतकरी
Krishak meaning in Bengali: কৃষিবিদ
Translate কৃষিবিদ
Krishak meaning in Telugu: వ్యవసాయదారుడు
Translate వ్యవసాయదారుడు
Krishak meaning in Tamil: விவசாயி
Translate விவசாயி