यूनान (Yunan) = Greece
Category: place
यूनान संज्ञा पुं॰ [ग्रीक आयोनिया] एशिया के सब से अधिक पास पड़नेवाला यूरोप का एक प्रदेश । विशेष— प्राचीन काल में यह प्रदेश अपनी सभ्यता, शिल्पकला , साहित्य, दर्शन इत्यादि के लिये जगत् में प्रसिद्ध था । आयोनिया द्वीप इसी देश के अंतर्गत था, जिसके निवासियों का आना जाना एशिया के शाम, फारस आदि देशों में बहुत था; इसी से सारे देश को ही यूनान कहने लगे थे । भारतीयों का यवन शब्द यूनान देशवासियों का हो सूचक है । सिकंदर इसी देश का बादशाह था ।
ग्रीस अथवा यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्रचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहाँ वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि। यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं। इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं। यहां की राजधानी एथेंस है। प्राचीन मन्दिरों में पार्थेनान और कुछ दूर नगर से बाहर डेल्फी का मन्दिर देखने योग्य है। स्थिति: 35° से 41° 30' उ.अ. तथा 19° 30' से 27° पू.दे.; क्षेत्रफल- 51,182 वर्ग मील, जनसंख्या 85,55,000 (1958, अनुमानित) बालकन प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में बालकन राज्य का एक देश है जिसके उत्तर में अल्बानिया, यूगोस्लाविया और बलगेरिया, पूर्व के तुर्की, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में क्रमश: आयोनियन सागर, भूमध्यसागर और ईजियन सगर स्थित हैं। यूनान को हेलाज़ (Hellas) का राज्य कहते हैं। ग्रीस की सबसे आकर्षक भौगोलिक विशेषता उसके पर्वतीय भाग, बहुत गहरी कटी फटी तटरेखा तथा द्वीपों की अधिकता है। पर्वतश्रेणियाँ इसके 3/4 क्षेत्र में फैली हुई हैं। पश्चिमी भाग में पिंडस पर्वत समुद्र और तटरेखा के समांतर लगातार फैला हुआ है। इसके विपरीत, पूर्व में पर्वतश्रेणियाँ समुद्र के साथ समकोण बनाती हुई चलती हैं। इस प्रकार की छिन्न भिन्न तटरेखा और यूरोप में एक अद्भुत झालरदार (Fringed) द्वीप का निर्माण करती हैं। सर्वप्रमुख बंदरगाह इसी झालरदार द्वीप पर
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
कपास का उत्पादन सर्वप्रथम सिन्धु क्षेत्र में हुआ , जिसे ग्रीक या यूनान के लोग किस नाम से पुरा
जो कला शैली भारतीय और ग्रीक / यूनानी शैली का सम्मिश्रण हैं , उसे कहते है -
मौर्य - उत्तर काल में किसने भारत में हिन्द - यूनानी राज्य की स्थापना की ?
राज्य का एकमात्र यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय कहाँ स्थापित है ?
प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगास्थनीज भारत में किसके दरबार में आए थे -
Yunan meaning in Gujarati: ગ્રીસ
Translate ગ્રીસ
Yunan meaning in Marathi: ग्रीस
Translate ग्रीस
Yunan meaning in Bengali: গ্রীস
Translate গ্রীস
Yunan meaning in Telugu: గ్రీస్
Translate గ్రీస్
Yunan meaning in Tamil: கிரீஸ்
Translate கிரீஸ்