संगठन (Sangathan) = organization
संगठन संज्ञा पुं॰ [सं॰ संघटन, सङ्घटन या सम् + हि॰ गठना]
1. बिखरी हुई शक्तियों, लोगों या अंगो आदि को इस प्रकार मिलाकर एक करना कि उनमें नवीन जीवन या बल आ जाय । किसी विशिष्ट उद्धेश्य या कार्यसिद्धि के लिये बिखरे हुए अवयवों को मिलाकर एक और व्यवस्थित करना । एक में मिलाने और उपयोगी बनाने के लिये की हुई व्यवस्था । विशेष—वास्तव में यह शब्द शुद्ध संस्कृत नहीं है, गलत गढ़ा हुआ है; पर आजकल यह बहुत प्रचलित हो रहा है । कुछ लोग इससे, संस्कृत व्याकरण के नियमों के अनुसार 'संगठित', 'संगठनात्मक' आदि शब्द भी बनाते हैं, जो अशुद्ध हैं । कुछ लोगों ने इसके स्थान पर 'संघटन' शब्द का व्यवहार करना आरंभ किया है, जो शुद्ध संस्कृत है ।
2. वह संस्था या संघ आदि जो इस प्रकार की व्यवस्था से तैयार हो ।
संगठन (organisation) वह सामाजिक व्यवस्था या युक्ति है जिसका लक्ष्य एक होता है, जो अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वयं का नियन्त्रण करती है, तथा अपने पर्यावरण से जिसकी अलग सीमा होती है। संगठन तरह-तरह के हो सकते हैं - सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सैनिक, व्यावसायिक, वैज्ञानिक आदि। जब दो या दो से अधिक व्यक्ति मिलकर किसी एक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कार्यशील होते हैं तो संगठन की आवश्यकता पड़ती है। उद्देश्य के अल्पकालीन होने से संगठन की आवश्यकता में कमी नहीं आती। यदि कुछ व्यक्तियों को मिलकर भारी वजन उठाना हो तो इस क्षणिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए संगठन की आवश्यकता होती है। किसी भी व्यावसायिक उपक्रम के लिए व्यवसाय प्रारंभ करने के पूर्व से उसको संचालित करने के लिए संगठन का निर्माण कर लिया जाना चाहिए। बगैर संगठन के किसी भी उद्देश्य की प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ति संभव नहीं है। एक अच्छा संगठन किसी निष्क्रिय उपक्रम को भी जीवन प्रदान कर सकता है। एक कमजोर संगठन अच्छे उत्पाद को मिट्टी में मिला सकता है जबकि एक अच्छा संगठन जिसके पास कमजोर उत्पाद है, अपने से अच्छे उत्पाद को बाजार से निकाल सकता है। संगठन सम्पूर्ण प्रबन्ध के संचालन का केन्द्र है जिसके द्वारा मानवीय प्रयासों को समन्वित करके उन्हें सहक्रियाशील बनाया जाता है। संगठन कार्यों, साधनों व सम्बन्धों की एक औपचारिक अवस्था है जिसके माध्यम से प्रबन्ध अपना कार्य सम्पन्न करता है। यह प्रबन्ध का तंत्र एवं शरीर रचना है। संगठित प्रयासों के द्वारा
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
संगठन, संस्था,
क्या भारतीय संघ का कोई राज्य किसी विदेशी राष्ट्र या अन्तर्राष्ट्रीय संगठन से ऋण ले सकता है -
सैनिक संगठन
सामुदायिक संगठन pdf
सामाजिक संगठन के नाम
संगठनात्मक संघर्ष
Sangathan meaning in Gujarati: સંસ્થા
Translate સંસ્થા
Sangathan meaning in Marathi: संघटना
Translate संघटना
Sangathan meaning in Bengali: সংগঠন
Translate সংগঠন
Sangathan meaning in Telugu: సంస్థ
Translate సంస్థ
Sangathan meaning in Tamil: அமைப்பு
Translate அமைப்பு