बिजली (Bijli) = electricity
बिजली ^1 संज्ञा स्त्रीलिंग [सं॰ विद्युत्]
1. एक प्रसिद्ध शक्ति जिसके कारण वस्तुओं में आकर्षण और अपकर्ण होता है औ र जिससे कभी कभी ताप और प्रकाश भी उत्पन्न होता है । विद्युत् । विशेष—यह शक्ति सब वस्तुओं में और सदा नहीं होती, बल्कि कुछ विशिष्ट क्रियाओं की सहायता से उत्पन्न होती है । यह शक्ति एक तो घर्षण से और दूसरे रासायनिक क्रियाओं से उत्पन्न होती है । मोर पंख को थोड़ी देर तक उँगलियों से, लाह के टुकड़े को फलालीन से अथवा शीशे को रेशम से रगड़ने पर यह शक्ति उत्पन्न होती है । ऐसी बिजली के घनात्मक और ऋणात्मक ये दो भेद होते हैं । जब दो वस्तुओं को एक साथ रगड़ते हैं तो उनमें से एक से धन विद्युत् और दूसरी में से ऋण विद्युत् उत्पन्न होती है । बिजली कुछ विशिष्ट पदार्थों में चलती भी है और अत्यंत वेग से (प्रति सेंकंड 290000मील अथवा प्रकाश के वेग की अपेक्षा डयोढ़े वेग से) चलती है । ऐसे पदार्थों को चालक कहते हैं । इनके एक सिरे पर यदि बिजली पहुँच जाय तो वह तुरंत उनके दूसरे सिरे पर जा पहुँचती है । धातुएँ, जल, वृक्ष, शरीर, बर्फ, आदि पदार्थ चालक हैं । कुछ पदार्थ ऐसे भी होते हैं जिनमें बिजली का संचालन नहीं होता ओर जिनको अवरोधक कहते हैं । जैसे, चूना, हवा, रेशम, शीशा, मोम, ऊन, लाह, आदि । घर्षण से जो बिजली उत्पन्न होती हैं, वह बहुत ही थोड़ी होती है और उसके उत्पादन में परिश्रम भी अधिक होता है । इसलिये वैज्ञानिकों ने अनेक रासायनिक प्रयोंगों और क्रियाओं की सहायता से बिजली उत्पन्न करने के उपाय निकाले हैं । ऐसे उपायों से थोड़े व्यय और कम परिश्रम से कम समय में बहुत अधिक बिजली उत्पन्न की जाती है जो एकत्र या संग्रह करके भी रखी जाती है । ये यंत्र अनेक आकार और प्रकार के होते हैं और इनसे बहुत अधिक मान में बिजली उत्पन्न होती है । इस प्रकार उत्पन्न की हुई बिजली से आजकल अनेक प्रकार के कार्य लिये जाते है । जैसे, रोशनी करना, पंखा चलाना, अनेक प्रकार की गाड़ियाँ चलाना, एक धातु पर दूसरा धातु चढ़ाना, समाचार भेजना, इत्यादि, इत्यादि । आजकल भारत के बड़े बड़े नगरों में ऐसी ही बिजली की सहायता से ट्राम गाड़ियाँ और अनेक प्रकार की मशीनें चलती हैं और रोशनी होती है । इससे अनेक प्रकार के रोगों की चिकित्साएँ भी होने लगी हैं । यदि यह बिजली अधिक मान में हो और मनुष्य के शरीर से उसका स्पर्श हो जाय तो उससे
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
विद्युत,