जयपुर (Jaipur) = Jaipur
Category: state capital city
जयपुर उच्चारण सहायता·सूचना जिसे गुलाबी नगर के नाम से भी जाना जाता है, भारत में राजस्थान राज्य की राजधानी है। आमेर के तौर पर यह जयपुर नाम से प्रसिद्ध प्राचीन रजवाड़े की भी राजधानी रहा है। इस शहर की स्थापना 1728 में आमेर के महाराजा जयसिंह द्वितीय ने की थी। जयपुर अपनी समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। [2] यह शहर तीन ओर से अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। [3] जयपुर शहर की पहचान यहाँ के महलों और पुराने घरों में लगे गुलाबी धौलपुरी पत्थरों से होती है जो यहाँ के स्थापत्य की खूबी है। 1876 में तत्कालीन महाराज सवाई रामसिंह ने इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ प्रिंस ऑफ वेल्स युवराज अल्बर्ट के स्वागत में पूरे शहर को गुलाबी रंग से आच्छादित करवा दिया था। तभी से शहर का नाम गुलाबी नगरी पड़ा है। [4]शहर चारों ओर से दीवारों और परकोटों से घिरा हुआ है, जिसमें प्रवेश के लिए सात दरवाजे हैं। [4] बाद में एक और द्वार भी बना जो 'न्यू गेट' कहलाया। [5] पूरा शहर करीब छह भागों में बँटा है और यह 111 फुट (34 मी.) चौड़ी सड़कों से विभाजित है। पाँच भाग मध्य प्रासाद भाग को पूर्वी, दक्षिणी एवं पश्चिमी ओर से घेरे हुए हैं और छठा भाग एकदम पूर्व में स्थित है। प्रासाद भाग में हवा महल परिसर, व्यवस्थित उद्यान एवं एक छोटी झील हैं। पुराने शह के उत्तर-पश्चिमी ओर पहाड़ी पर नाहरगढ़ दुर्ग शहर के मुकुट के समान दिखता है। इसके अलावा यहां मध्य भाग में ही सवाई जयसिंह द्वारा बनावायी गईं वेधशाला, जंतर मंतर, जयपुर भी हैं। [4]जयपुर को आधुनिक शहरी योजनाकारों द्वारा सबसे नियोजित और व्यवस्थित शहरों में से गिना जाता है। देश के सबसे प्रतिभाशाली वास्तुकारों में इस शहर के वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य का नाम सम्मान से लिया जाता है। ब्रिटिश शासन के दौरान इस पर कछवाहा समुदाय के राजपूत शासकों का शासन था। 19वीं सदी में इस शहर का विस्तार शुरु हुआ तब इसकी जनसंख्या 1,60,000 थी जो अब बढ़ कर 2001 के आंकड़ों के अनुसार 23,34,319 और 2012 के बाद 35 लाख हो चुकी है। यहाँ के मुख्य उद्योगों में धातु, संगमरमर, वस्त्र-छपाई, हस्त-कला, रत्न व आभूषण का आयात-निर्यात तथा पर्यटन-उद्योग आदि शामिल हैं। जयपुर को भारत का पेरिस भी कहा जाता है। इस शहर के वास्तु के बारे में कहा जाता है कि शहर को सूत से नाप ली
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
जयपुर से खाटू श्याम कितने किलोमीटर है
खाटू श्याम मंदिर जयपुर राजस्थान
किस जयपुर नरेश ने तीन मुगल शासकों - जहांगीर , शाहजहां एवं औरंगजेब के साथ कार्य किया ?
क्यों जयपुर गुलाबी शहर कहा जाता है
जयपुर के किस शिल्पकार की मूर्ति शिल्पियों की एकल प्रदर्शनी मुम्बई के पांच सितारा होटल ताजमहल की कला दीर्घा ताज आर्ट गैलेरी में 26 जून से 5 जुलाई 1999 तक प्रदर्शित की गई ? स्मरण रहे कि इस शिल्पकार की प्रसिद्ध नारी शिल्प के लिए ही है ।
Jaipur meaning in Gujarati: જયપુર
Translate જયપુર
Jaipur meaning in Marathi: जयपूर
Translate जयपूर
Jaipur meaning in Bengali: জয়পুর
Translate জয়পুর
Jaipur meaning in Telugu: జైపూర్
Translate జైపూర్
Jaipur meaning in Tamil: ஜெய்ப்பூர்
Translate ஜெய்ப்பூர்