समानुपात (Samanupat) = Proportion
गणित में दो चर राशियाँ x तथा y समानुपाती (proportional) कही जाती हैं यदि yx{displaystyle { frac {y}{x}}} का मान नियत (स्थिर/constant) हो। ऐसी स्थिति में कहते हैं कि पहली राशि, दूसरी राशि के समानुपाती है। उदाहरण के लिये, यदि कोई वस्तु नियत वेग से गति कर रही है तो उसके द्वारा तय की गयी दूरी, समय के समानुपाती होगी। दो अनुपातों (ratios) की समता को समानुपात (proportionality) कहते हैं। जैसे ac = bd,{displaystyle { frac {a}{c}} = { frac {b}{d}},} एक समानुपात है जिसमें कोई भी पद शून्य नहीं है। समानुपात को सामान्यतः अनुपात के चिह्न (:) को दो बार लिखकर निरूपित किया जाता है। कभी कभी इसे भिन्न रूप में भी लिखा जाता है। जैसे:सामान्यतः अनुक्रमानुपात और समानुपात का अर्थ समान होता है। सरल अंकगणितीय और बीजगणितीय गणनाओं में समानुपात शब्द का प्रयोग उपयुक्त माना जाता है और इसे उपरोक्त निरूपण विधि से निरूपित किया जाता है। लेकिन उच्च कोटि की गणबाओं अथवा भौतिक गणनाओं में अनुक्रमानुपात का उपयोग किया जाता है। अनुक्रमानुपात को अनुक्रमानुपाती चिह्न अल्फा (α) से निरूपित किया जाता है। अनुक्रमानुपाती चिह्न को हटाने के लिए अनुक्रमानुपाती चिह्न के एक तरफ के व्यंजक को (सामान्यतः दायीं ओर) एक नियतांक से गुणा कर दिया जाता है जिसे अनुक्रमानुपाती नियतांक कहा जाता है। यदि दो चर राशियाँ इस प्रकार बदलतीं हैं कि दोनो का गुणनफल सदा नियत (कान्स्टैन्ट) रहता है तो कहते हैं कि वे परस्पर 'व्युत्क्रमानुपाती' (inversely proportional या varying inversely, in inverse variation, or in inverse proportion or reciprocal proportion)) हैं। उदाहरण के लिये, किसी निश्चित दूरी को तय करने में लगा समय, चाल के व्युत्क्रमानुपाती होगा। अर्थात चाल जितना ही अधिक होगा, उस दूरी को तय करने में उतना ही कम समय लगेगा।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली क्या है
समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली
Samanupat meaning in Gujarati: પ્રમાણ
Translate પ્રમાણ
Samanupat meaning in Marathi: प्रमाण
Translate प्रमाण
Samanupat meaning in Bengali: অনুপাত
Translate অনুপাত
Samanupat meaning in Telugu: నిష్పత్తి
Translate నిష్పత్తి
Samanupat meaning in Tamil: விகிதம்
Translate விகிதம்