सबमरीन (SubMarine) = Submarin
सबमरीन संज्ञा पुं॰ [अं॰] एक प्रकार की नाव जो जल के अंदर चलती है और युद्ध के समय शत्रु के जहाजों को नष्ट करने के काम में आती है । गोताखोर जहाज । पनडुब्बी । विशेष—यह घंटों जल के अंदर रह सकती है और ऊपर से दिखाई नहीं देती । हवा, पानी लेने के लिये इसे ऊपर आना पड़ता है । यह 'टारपीडो' नामक भयंकर शस्त्र साथ लिए रहती है और घात लगते ही शत्रु के जहाज पर टारपीडो चलाती है । यदि टारपीडो ठिकाने पर लगा तो जहाज में बड़ा सा छेद हो जाता है ।
पनडुब्बी(अंग्रेज़ी:सबमैरीन) एक प्रकार का जलयान (वॉटरक्राफ़्ट) है जो पानी के अन्दर रहकर काम कर सकता है। यह एक बहुत बड़ा, मानव-सहित, आत्मनिर्भर डिब्बा होता है। पनडुब्बियों के उपयोग ने विश्व का राजनैतिक मानचित्र बदलने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। पनडुब्बियों का सर्वाधिक उपयोग सेना में किया जाता रहा है और ये किसी भी देश की नौसेना का विशिष्ट हथियार बन गई हैं। यद्यपि पनडुब्बियाँ पहले भी बनायी गयीं थीं, किन्तु ये उन्नीसवीं शताब्दी में लोकप्रिय हुईं तथा सबसे पहले प्रथम विश्व युद्ध में इनका जमकर प्रयोग हुआ। विश्व की पहली पनडुब्बी एक डच वैज्ञानिक द्वारा सन १६०२ में और पहली सैनिक पनडुब्बी टर्टल १७७५ में बनाई गई। यह पानी के भीतर रहते हुए समस्त सैनिक कार्य करने में सक्षम थी और इसलिए इसके बनने के १ वर्ष बाद ही इसे अमेरिकी क्रान्ति में प्रयोग में लाया गया था। सन १६२० से लेकर अब तक पनडुब्बियों की तकनीक और निर्माण में आमूलचूल बदलाव आया। १९५० में परमाणु शक्ति से चलने वाली पनडुब्बियों ने डीज़ल चलित पनडुब्बियों का स्थान ले लिया। इसके बाद समुद्री जल से आक्सीजन ग्रहण करने वाली पनडुब्बियों का भी निर्माण कर लिया गया। इन दो महत्वपूर्ण आविष्कारों से पनडुब्बी निर्माण क्षेत्र में क्रांति सी आ गई। आधुनिक पनडुब्बियाँ कई सप्ताह या महिनों तक पानी के भीतर रहने में सक्षम हो गई है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय भी पनडुब्बियों का उपयोग परिवहन के लिये सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता था। आजकल इनका प्रयोग पर्यटन के लिये भी किया जाने लगा है। कालपनिक साहित्य संसार और फंतासी चलचित्रों के लिये पनडुब्बियों का कच्चे माल के रूप मे प्रयोग किया गया है। पनडुब्बियों पर कई लेखकों ने पुस्तकें भी लिखी हैं। इन पर कई उपन्यास भी लिखे जा चुके हैं। पन
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
SubMarine meaning in Gujarati: સબમરીન
Translate સબમરીન
SubMarine meaning in Marathi: पाणबुडी
Translate पाणबुडी
SubMarine meaning in Bengali: সাবমেরিন
Translate সাবমেরিন
SubMarine meaning in Telugu: జలాంతర్గామి
Translate జలాంతర్గామి
SubMarine meaning in Tamil: நீர்மூழ்கிக் கப்பல்
Translate நீர்மூழ்கிக் கப்பல்