रायपुर (Rayapur) = Raipur
Category: state capital city
रायपुर छत्तीसगढ की राजधानी है। यह देश का 26 वां राज्य है। 01 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से विभाजित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया। निर्देशांक: 21°14′N 81°38′E / 21.23°N 81.63°E / 21.23; 81.63पुराने भवन एवं किलों के अवशेष पर आधारित कुछ इतिहासविदों की मान्यतानुसार यह शहर 9वीं सदी से अस्तित्व में है। लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह 14 वीं सदी में बसा था। 2011 की जनगणना के अनुसार रायपुर की जनसँख्या 10,10,087 है। यहाँ का लिंगानुपात 946 महिलाओं प्रति 1000 पुरुषों का है। रायपुर की साक्षरता दर 86.90% है, पुरुषों की साक्षरता दर 92.39% और महिलाओं की साक्षरता दर 81.10% है। रायपुर खारुन नदी के तट मे बसा छत्तीसगढ का सबसे बड़ा शहर है। रायपुर एक बड़े मैदान (छत्तीसगढ़ का मैदान) के मध्य में स्थित है जो धान का कटोरा के नाम से भी जाना जाता है। रायपुर के पूर्व में महानदी नदी बहती है। उत्तर-पश्चिम में मैकाल की पहाड़ियां हैं। उत्तरी ओर छोटा नागपुर का पठार और दक्षिण में बस्तर का पठार है। रायपुर मुम्बई-हावड़ा रेल लाइन पर है और यह सभी मह्त्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 6 शहरो से गुज़रता है और 43 शहर को विशाखापट्नम से जोड़ता है। रायपुर मुम्बई, दिल्ली एव्म अन्य शहरो से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। रायपुर का हवाई अड्डा 'माना में है। तापमान: गर्मी में 45 से 29 सेल्सिअस सर्दी में 27 से 10 सेल्सिअस वर्षा लगभग 120 से मी (जुलाई से सितम्बर)सन् 2000 में बने छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर का प्रशासनिक केन्द्र "नया रायपुर " में प्रस्तावित हैं। यह एक विश्व स्तरीय परियोजना है जिसमे की वर्तमान रायपुर से 25 किमी दूर एक नए शहर का सृजन किया जा रहा है। इस के लिए एक बड़े क्षेत्र की भूमि का अर्जन किया जा रहा है। नया रायपुर के लिए कुल 80,000 हेक्टेयर भूमि अर्जित की जायेगी। नये रायपुर में 225 किमी पक्की सड़क हैं। नया रायपुर के परसदा क्षेत्र अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया है। रायपुर संपूर्ण छ्त्तीसगढ़ एवँ उड़ीसा के लिये थोक की मंडी है। इसके अलावा यह एक औद्योगिक नगर है। राजधानी रायपुर में पांच विश्वविद्यालय हैं: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्य
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
रायपुर मारवाड़ का इतिहास
कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, महासमुन्द, धमतरी, कवर्धा जिलों में मुख्य रूप से कौन-सी मिट्टी पाई जाती है ?
Rayapur meaning in Gujarati: રાયપુર
Translate રાયપુર
Rayapur meaning in Marathi: रायपूर
Translate रायपूर
Rayapur meaning in Bengali: রায়পুর
Translate রায়পুর
Rayapur meaning in Telugu: రాయ్పూర్
Translate రాయ్పూర్
Rayapur meaning in Tamil: ராய்பூர்
Translate ராய்பூர்