मंदसौर (Mandasaur) = Mandsaur
Category: place
मंदसौर भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त में स्थित एक प्रमुख शहर है। मंद्सौर का प्राचिन नाम दशपुर था ! पुरातात्विक और ऐतिहासिक विरासत को संजोए उत्तरी मध्य प्रदेश का मंदसौर एक ऐतिहासिक जिला है। यह 5530 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। आजादी के पहले यह ग्वालियर रियासत का हिस्सा था। मंदसौर हिन्दू और जैन मंदिरों के लिए खासा लोकप्रिय है। पशुपतिनाथ मंदिर, बाही पारसनाथ जैन मंदिर और गांधी सागर बांध यहां के मुख्य दर्शनीय स्थल हैं। इस जिले में अफीम का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। मंदसौर राजस्थान के चित्तौड़गढ़, कोटा, भीलवाड़ा, झालावाड़ और मध्य प्रदेश के रतलाम जिलों से घिरा हुआ है। निर्देशांक: 24°02′N 75°05′E / 24.03°N 75.08°E / 24.03; 75.08यह मंदिर मंदसौर जिले का प्रमुख आकर्षण है। संभवतः पुरे विश्व की एकमात्र अष्टमुखी भगवान शिव की प्रतिमा वाला पशुपतिनाथ मंदिर शिवना नदी के तट पर स्थित है। चारों दिशाओं में मंदिर के दरवाजे हैं, प्रवेश द्वार केवल पश्चिम दिशा में ही खुलता है। मंदिर में 7.5 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित है। प्रतिमा के उपर के चार मुख शिव के बाल्यकाल, युवावस्था, अधेडवस्था, वृधावस्था को प्रदर्शित करते है! भगवान शिव के दर्शन के लिए दूर-दूर से यहां भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। हर साल श्रावण मास में मंदिर परिसर में मनोकामना अभिषेक होता है! जो सम्पूर्ण भारत के किसी भी शिव मंदिर में नहीं होता है!वही स्थित इस तीर्थस्थल की स्थापना राजा संप्रति ने की थी। यहां भगवान वही पार्श्वनाथ की काले रंग की प्रतिमा पद्मासन मुद्रा में विराजमान है। मूर्ति के स्थित पास बाघ की आकृति बेहद खूबसूरत प्रतीत होती है। श्री वही पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन तीर्थ नामक ट्रस्ट इस मंदिर को संचालित करता है। मंदिर मंदसौर से 16 किलोमीटर की दूरी पर है। धर्म राजेश्वर मंदसौर से १०६ कि॰मी॰ पर सितामऊ तहसील मे स्थीत है !जैन तीर्थस्थल के रूप में विख्यात यह पवित्र गांव मंदसौर से 60 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां के मंदिर राज्य के सबसे प्राचीनतम मंदिरों में एक माने जाते हैं। श्री कुकादेशर तीर्थ यहां का 1050 साल पुराना जैन मंदिर है। मध्य प्रदेश का नीमच जिला इस स्थान से करीब 40 किलोमीटर दूर है। यह स्थान मंदसौर से 127 किलोमीटर दूर है। यहां शासन करने वाले राजा भामन के नाम पर इस स्थान का नाम भा
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
मंदसौर जिले की तहसील
गांधी सागर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील में चौरासीगढ़ के समीप कब बनाया गया ?
सिरोही में आबू व दिलवाड़ा तहसीलें , मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की मानपुरा तहसील का सुनेलटप्पा व अजमेर मेरवाड़ा क्षेत्र को राजस्थान में कब मिलाया गया -
ऊष्ण कटिबंधीय अर्द्धपर्णपाती वन के संबंध में सत्य कथन है-
1 ये वन 100 से 150 सेमी वर्षा के क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
2 इन वनों में साल, सागौन, बाँस, आदि की बहुलता होती है।
3 ये वन शिवपुरी, रतलाम, मंदसौर, जिलों में पाए जाते हैं।
4 ये 50 से 100 सेमी वर्षा वाले क्षेत्र में पाये जाते हैं।
मंदसौर देह व्यापार
Mandasaur meaning in Gujarati: મંદસૌર
Translate મંદસૌર
Mandasaur meaning in Marathi: मंदसौर
Translate मंदसौर
Mandasaur meaning in Bengali: মান্দসৌর
Translate মান্দসৌর
Mandasaur meaning in Telugu: మందసౌర్
Translate మందసౌర్
Mandasaur meaning in Tamil: மந்த்சூர்
Translate மந்த்சூர்