जयसमंद (JaySamand) = Jaisamanda
Category: name
ढेबर झील या जयसमंद झील पश्चिमोत्तर भारत के दक्षिण-मध्य राजस्थान राज्य के अरावली पर्वतमाला के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक विशाल जलाशय है। यह राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस झील को एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील होने का गौरव प्राप्त है। यह उदयपुर जिला मुख्यालय से 51 कि॰मी॰ की दूरी पर दक्षिण-पूर्व की ओर उदयपुर-सलूम्बर मार्ग पर स्थित है। अपने प्राकृतिक परिवेश और बाँध की स्थापत्य कला की सुन्दरता से यह झील वर्षों से पर्यटकों के आकर्षण का महत्त्वपूर्ण स्थल बनी हुई है। यहां घूमने का सबसे उपयुक्त समय मानसून के समय है। झील के साथ वाले रोड पर केन से बने हुए घर बड़ा ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते हैं। यह झील का सबसे सुन्दर दृष्य है। इसका निर्माण अलवर के महाराज जय सिंह ने 1910 में पिकनिक के लिए करवाया था। उन्होंने इस झील के बीच में एक टापू का निर्माण भी कराया था। उदयपुर के तत्कालीन महाराणा जयसिंह द्वारा 1687 एवं 1691 ईसवी के मध्य 14 हजार 400 मीटर लंबाई एवं 9 हजार 500 मीटर चौडाई में निर्मित यह कृत्रिम झील एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी का स्वरूप मानी जाती है। दो पहाडि़यों के बीच में ढेबर दर्रा को कृत्रिम झील का स्वरूप दिया गया और महाराणा जयसिंह के नाम पर इसे 'जयसमन्द' कहा जाने लगा। बताया जाता है कि कुछ वर्षों पूर्व इस झील में नौ नदियों एवं आधा दर्जन से भी अधिक नालों से जल आता था, लेकिन अब मात्र गोमती नदी और इसकी सहायक नदियों और कुछ नालों से ही जल का आगमन हो पाता है। स्थापत्य कला की दृष्टि से बना बाँध अपने आप में आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। झील की तरफ़ के बाँध पर कुछ-कुछ दूरी पर बनी छह खूबसूरत छतरियाँ पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। गुम्बदाकार छतरियाँ पानी की तरफ़ उतरते हुए बनी हैं। इन छतरियों के सामने नीचे की ओर तीन-तीन बेदियाँ बनाई गई हैं। सबसे नीचे की बेदियों पर सूंड़ को ऊपर किए खड़ी मुद्रा में पत्थर की कारीगरी पूर्ण कलात्मक मध्यम कद के छह हाथियों की प्रतिमा बनाई गई है। यहीं पर बाँध के सबसे उँचे वाले स्थान पर महाराणा जयसिंह द्वारा भगवान शिव को सर्मपित 'नर्मदेश्वर महादेव' का कलात्मक मंदिर भी बनाया गया है। एशिया की संभवत सबसे बड़ी कृत्रिम झील बाँध के उत्तरी छोर पर महाराणा फतहसिंह द्वारा निर्मित महल है, जिन्हें अब विश्रामगृह में तब्दील कर दिया गया है।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
कौन - सा पर्वत स्कन्ध न केवल जयसमंद बेसिन से उदयपुर बेसिन को पृथक करता है . बल्कि अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी के जल प्रवाह के बीच एक जल विभाजक के रूप् में कार्य करता है?
जयसमंद झील का इतिहास
जयसमंद झील के पूर्व में कौनसा पठार स्थित है ?
जयसमंद झील का क्षेत्रफल 55 वर्ग किमी . है जिसके अंतर्गत कुल कितने टापू हैं ?
JaySamand meaning in Gujarati: જૈસમંદ
Translate જૈસમંદ
JaySamand meaning in Marathi: जैसमंद
Translate जैसमंद
JaySamand meaning in Bengali: জয়সমন্দ
Translate জয়সমন্দ
JaySamand meaning in Telugu: జైసమంద్
Translate జైసమంద్
JaySamand meaning in Tamil: ஜெய்சாமந்த்
Translate ஜெய்சாமந்த்