क्लासिक (Classic) = classic
क्लासिक मूलत: प्राचीन यूनान और रोम के लेखकों और उनकी कृतियों, किंतु अब, किसी भी देश और युग के कालजित् कीर्तिलब्ध, सर्वमान्य या प्रतिष्ठित लेखकों और उनकी कृतियों के लिये प्रयुक्त शब्द। वर्तमान अर्थ में इस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग ईसा की दूसरी सदी में रोमन लेखक औलस गेलियस ने किया। उसके अनुसार लेखक दो कोटि के होते हैं। 1. क्लासिकल स्क्रिप्तोर अर्थात् वह जिनकी रचना प्रथम कोटि की या कीर्तिमानस्थापक होती है और2. प्राजीतारियस स्क्रिप्तोर अर्थात् वह जिसकी रचना सर्वहारा की शैली में होने के कारण साधारण कोटि की या कालसापेक्ष होती है। रोम के छठे राजा सेर्वियस तूलियस ने अपने संवैधानिक सुधारों में संपत्ति के अधिकार पर रोम के नागरिको के पाँच वर्ग बनाए थे। रोमन समाज के इस वर्गीय विभाजन में सबसे वैभवसंपन्न नागरिक ‘क्लासिक’ (सर्वोच्च या अभिजात) और सबसे निराश्रित और संपत्तिहीन नागरिक ‘प्रालीतारी’ (सर्वहारा) कहे गए थे। लेखकों की उपर्युक्त दो कोटियों का नामकरण इसी सामाजिक विभाजन के अनुकरण के आधार पर हुआ। आधुनिक युग में संगीत, चित्र, पूर्ति, चलचित्र आदि कलाओं के प्रतिष्ठित मेधावियों और उनकी रचनाओं के लिये भी कलासिक शब्द का व्यवहार किया जाने लगा है। क्लासिक शब्द की अर्थसीमा को और भी विस्तृत कर अब जीवन के किसी क्षेत्र में भी विश्रुत या स्थायी कीर्तिमान स्थापित करने वाले व्यक्ति, उसकी दक्षता, शैली या उपलब्धि, अनन्य या विख्यात क्रीड़ाप्रतियोगिताओं इत्यादि को भी क्लासिक कहा जाता है। यथा-क्रिकेट में डब्ल्यू. जी. ग्रेस और रणजी और हाकी में ध्यानचंद को क्लािसिक कहा जाता है। इसी प्रकार विश्वविख्यात घुड़दौड़ प्रतियोगिता डर्बी, नौकादौड़ प्रतियोगिता हेनली रीगैटा, टेनिस प्रतियोगिता ‘विबलडन’ इत्यादि को, उनके व्यावसायिक या अव्यावसायिक रूप को ध्यान में रखे बिना, ‘क्लासिक’ की संज्ञा दी जाती है। टी. एस. ईलियट ने अपने प्रसिद्ध लेख ‘ह्वाट इज़ ए क्लासिक’ में ए गाइड टु द ‘क्लासिक्स’ नामक पुस्तक का उल्लेख किया है, जिसका उद्देश्य पाठकों को प्रतियोगिता के पूर्व ही डर्बी में प्रथम आने वाले घोड़े के विषय में सही अनुमान करने की क्षमता प्रदान करना था। इस प्रकार क्लासिक शब्द के विभिन्न संदर्भो में विभिन्न अर्थ हैं। जहाँ तक क्लासिक शब्द के साहित्यिक प्रयोग का प्रश्न है, पश्चिम की देन होते हुए भी, इसका
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Classic meaning in Gujarati: ઉત્તમ
Translate ઉત્તમ
Classic meaning in Marathi: क्लासिक
Translate क्लासिक
Classic meaning in Bengali: ক্লাসিক
Translate ক্লাসিক
Classic meaning in Telugu: క్లాసిక్
Translate క్లాసిక్
Classic meaning in Tamil: செந்தரம்
Translate செந்தரம்