नमाज (Namaaz) = Namaz
नमाज संज्ञा स्त्री॰ [फा॰ नमाज, मि॰ सं॰ नमस्] मुसलमानों की ईश्वर प्रार्थना जो नित्य पाँच बार होती है । विशेष—दैनिक पाँच बार की नमाज के अतिरिक्त सूर्य या चंद्रग्रहण के समय, ईद के दिन, किसी के मरने पर तथा इसी प्रकार के और अवसरो पर भी नमाज पढ़ी जाती है । क्रि॰ प्र॰—अदा करना । —गुजारना । —पढ़ना । मुहा॰—नमाज कजा होना=नयत समय पर नमाज न पढा जा सकना ।
नामाज़ (उर्दू: نماز) या सलाह (अरबी: صلوة), नमाज फारसी शब्द है, जो उर्दू में अरबी शब्द सलात का पर्याय है। कुरान शरीफ में सलात शब्द बार-बार आया है और प्रत्येक मुसलमान स्त्री और पुरुष को नमाज पढ़ने का आदेश ताकीद के साथ दिया गया है। इस्लाम के आरंभकाल से ही नमाज की प्रथा और उसे पढ़ने का आदेश है। यह मुसलमानों का बहुत बड़ा कर्तव्य है और इसे नियमपूर्वक पढ़ना पुण्य तथा त्याग देना पाप है। प्रत्येक मुसलमान के लिए प्रति दिन पाँच समय की नमाज पढ़ने का विधान है। नमाज पढ़ने के पहले प्रत्येक मुसलमान वुजू (अर्धस्नान) करता है अर्थात् कुहनियों तक हाथ का धोता है, मुँह व नाक साफ करता है, पूरा मुख धोता है। यदि नमाज किसी मस्जिद में हो रही है तो "अजाँ" भी दी जाती है। नमाज तथा अजाँ के बीच में लगभग 15 मिनटों का अंतर होता है। उर्दू में अजाँ का अर्थ पुकार है। नमाज के पहले अजाँ इसलिए दी जाती है कि आस-पास के मुसलमानों को नमाज की सूचना मिल जाए और वे सांसारिक कार्यों को छोड़कर कुछ मिनटों के लिए मस्जिद में खुदा का ध्यान करने के लिए आ जाएँ। नमाज अकेले भी पढ़ी जाती है और समूह के साथ भी। यदि नमाज साथ मिलकर पढ़ी जा रही है तो उसमें एक मनुष्य सबसे आगे खड़ा हो जाता है, जिसे इमाम कहते हैं और बचे लोग पंक्ति बाँधकर पीछे खड़े हो जाते हैं। इमाम नमाज पढ़ता है और अन्य लोग उसका अनुगमन करते हैं। नमाज पढ़ने के लिए मुसलमान मक्का की ओर मुख करके खड़ा हो जाता है, नमाज की इच्छा करता है और फिर "अल्लाह अकबर" कहकर तकबीर कहता है। इसके अनंतर दोनों हाथों को कानों तक उठाकर छाती पर नाभि के पास बाँध लेता है। वह बड़े सम्मान से खड़ा होता है। वह समझता है कि वह खुदा के सामने खड़ा है और खुदा उसे देख रहा है। कुछ दुआ पढ़ता है और कुरान शरीफ से कुछ लेख पढ़ता है, जिसमें फातिह: (कुरान शरीफ का पहला बाब) का पढ़ना आवश्यक है। ये लेख कभी उच्च तथा कभी मद्धिम स्वर से पढ़े जाते हैं। इसक
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
नमाज में क्या पढ़ते है
नमाज़ पढ़ने का तरीका हिंदी में
नमाज़ पढ़ने का तरीका सुन्नी
नमाज़ का तरीका सुन्नी
नमाज़ का तरीका हिंदी में
Namaaz meaning in Gujarati: નમાઝ
Translate નમાઝ
Namaaz meaning in Marathi: नमाज
Translate नमाज
Namaaz meaning in Bengali: নামাজ
Translate নামাজ
Namaaz meaning in Telugu: నమాజ్
Translate నమాజ్
Namaaz meaning in Tamil: நமாஸ்
Translate நமாஸ்