फुटबॉल (FootBall) = Football
एसोसिएशन फुटबॉल जिसे आमतौर पर सिर्फ फुटबॉल (अंग्रेजी: फुट: पाद या पग, बॉल: गेंद) या सॉकर कहा जाता है, दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों मे से एक है। यह एक सामूहिक खेल है और इसे ग्यारह खिलाड़ियों के दो दलों के बीच खेला जाता हैं। फुटबॉल को सामान्यत: एक आयताकार घास या कृत्रिम घास के मैदान पर खेला जाता है जिसके दोनों छोरों पर एक एक गोल होता है। खिलाड़ियों द्वारा विरोधी दल के गोल मे चालाकी से गेंद को डालना ही इस खेल का उद्देश्य है। खेल में गोलरक्षक ही एक मात्र ऐसा खिलाड़ी होता है जिसे गेंद को रोकने के लिए अपना हाथ इस्तेमाल करने की अनुमति होती है। दल के बाकी खिलाड़ी आमतौर पर गेंद को मारने (किक या पदाघात) के लिये अपने पैर का इस्तेमाल करते हैं तथा कभी कभी हवा में गेंद को रोकने के लिए वे अपने धड़ या फिर सिर का इस्तेमाल करते हैं। जो दल खेल के अंत या समय समाप्ति तक ज्यादा गोल करता है, विजयी रहता है। खेल के अंत यानि समय समाप्ति तक यदि स्कोर बराबर रहे तो उस मुकाबले को बराबर या ड्रा घोषित करना, या खेल को अतिरिक्त समय मे ले जाना और/या पेनाल्टी शूट आउट के द्वारा हार जीत का फैसला करना सब प्रतियोगिता के स्वरुप पर निर्भर करता है। आधुनिक फुटबॉल को इंग्लैंड मे द फुटबॉल एसोसिएशन (फुटबॉल संघ) के गठन के साथ कूटबद्ध किया गया और जिसके 1863 में बने लॉज़ ऑफ द गेम (खेल के कानून) के आधार पर ही आज फुटबॉल खेली जाती है। अंतरराष्ट्रीय आधार पर फुटबॉल का नियंत्रण Fédération Internationale de Football Association (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) या एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ जिसे संक्षेप में FIFA या फीफा कहा जाता है। फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और लोकप्रिय प्रतियोगिता फीफा विश्व कप है, जिसका आयोजन हर चौथे वर्ष किया जाता है। इस प्रतियोगिता को व्यापक रूप से पूरे विश्व में देखा जाता है और इसके दर्शक ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों को मिले दर्शकों से लगभग दुगने होते हैं। फीफा U-20 विश्व कप 2007 (2007 FIFA U-20 World Cup) मेंफुटबॉल कुछ नियमों के अनुसार खेला जाता है जिसे खेल का नियम (Laws of the Game) कहा जाता है यह खेल एक गोल गेंद का उपयोग करते हुए खेला जाता है, जो फुटबॉल (football) के नाम से जाना जाता है ग्यारह खिलाड़ियों की दो टीमें होती है जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी दूसर
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
फुटबॉल में कौन सी गैस भरी जाती है
तात्या टोपे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम भोपाल मप्र bhopal
बिहार में फुटबॉल की शुरुआत किस वर्ष की गई थी ?
एशियाई स्कूल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पटना में किस वर्ष किया गया था ?
बिहार के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सी प्रसाद को किस वर्ष अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया था ?
FootBall meaning in Gujarati: ફૂટબોલ
Translate ફૂટબોલ
FootBall meaning in Marathi: फुटबॉल
Translate फुटबॉल
FootBall meaning in Bengali: ফুটবল
Translate ফুটবল
FootBall meaning in Telugu: ఫుట్బాల్
Translate ఫుట్బాల్
FootBall meaning in Tamil: கால்பந்து
Translate கால்பந்து