कैनबरा (Canberra) = Canberra
आस्ट्रेलिया की राजधानी कैनेबरा काफी सुनियोजित ढंग से बसाया गया खूबसूरत शहर है। भव्य इमारतें, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, 300 से अधिक रेस्तरां हैं। सिडनी से कैनबरा तक जलमार्ग, सड़क मार्ग और वायु मार्ग द्वारा भ्रमण कर सकते हैं। शहर में घूमने के लिए बस ट्राम की सुविधा है। कैनेबरा में अनेक दर्शनीय स्थलों में से प्रमुख हैं- ब्लैक माउंटेन, आस्ट्रेलिया वार मैमोरियल, नेशनल फिल्म एंड साउंड आर्काइव्स, नेशनल गैलरी ऑफ आस्ट्रेलिया, संसद भवन। कैनेबरा का प्रमुख बाजार है सिटी सेंटर। यहां की स्थानीय भाषा में कैनबरा का अर्थ है मिटिंग प्लेस। इसकी स्थापना 12 मार्च 1913 ईसवी को हुई थी। कैनबरा आस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे बडा शहर होने के साथ-साथ यहां की राजधानी भी है। लगभग 34 लाख जनसंख्या वाले इस शहर में पर्यटन की दृष्टि से आस्ट्रेलियन वार मेमोरियल, पार्लियामेन्ट, ओल्ड पार्लियामेन्ट हाउस, नेशनल म्यूजियम, नेशनल लाइब्रेरी, राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र, नेशनल बोटेनिकल गार्डेन, टेल्सट्रा टावर जैसे जगह घूमा जा सकता है। • ग्रीष्म (DST)AEDT (UTC+11)कैनबरा की अवस्थिति 35°18′27″S अक्षांश और 149°07′27.9″E देशांतर पर है और यह आस्ट्रेलिया के नक़्शे पर इसके दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में स्थित है। यह शहर समुद्र-तट से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और समुद्र यहाँ से पूरब-दक्षिण-पूरब की ओर पड़ता है तथा समुद्र तल से इस शहर की औसत ऊँचाई कुछ 580 मीटर है। कैनबरा ब्रिंडाबेला पर्वतश्रेणी के पास स्थित है और यहाँ का उच्चतम बिंदु माजुरा पर्वत के रूप में 888 मीटर है जबकि अन्य पहाडियों में माउंट टेलर (855 मीटर), माउंट एन्सले (843 मीटर) माउंट मुग्गा मुग्गा (812 मीटर) और ब्लैक पर्वत (812 मीटर) हैं। शहर का कुल क्षेत्रफल 814.2 वर्ग किलोमीटर है और इसकी मुख्य आबादी कुछ छोटे मैदानी इलाकों में विस्तृत है जिनमें जिनिन्डेरा मैदान, मोलोंग्लो मैदान और इसाबेला मैदान प्रमुख हैं। मोलोंग्लो नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहते हुए कैनबरा शहर को दो हिस्सों में बाँटती है और इस नदी पर एक बाँध बना कर एक कृत्रिम झील बर्ले ग्रिफ़िन का निर्माण किया गया है जो इस शहर का एक केन्द्रीय आकर्षण है। कैनबरा की जलवायु कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार (Cfb) श्रेणी में आती है और यहाँ गर्मियां काफ़ी गर्म और जाड़े की ऋतु सामान्य ठंढी से
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
ओटावा : कनाडा : : कैनबरा : …..?
कैनबरा किस देश की राजधानी है
Canberra meaning in Gujarati: કેનબેરા
Translate કેનબેરા
Canberra meaning in Marathi: कॅनबेरा
Translate कॅनबेरा
Canberra meaning in Bengali: ক্যানবেরা
Translate ক্যানবেরা
Canberra meaning in Telugu: కాన్బెర్రా
Translate కాన్బెర్రా
Canberra meaning in Tamil: கான்பெரா
Translate கான்பெரா