कजाकिस्तान (Kajakistan) = Kazakhstan
क़ज़ाख़स्तान (क़ज़ाख़: Қазақстан / Qazaqstan, रूसी:Казахстан / Kazakhstán) यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है। यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्से में कज़ाख़स्तान की भूमि यायावर जातियों के साम्राज्य का हिस्सा रही है। इसकी राजधानी सन १९९८ में अस्ताना को बनाई गई जो सोवियत कालीन राजधानी अल्माती से बदलकर बनाई गई थी। यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं। क़ज़ाख़स्तान का अधिकांश भूभाग (जैसा कि उपर कहा जा चुका है) स्तेपी, पहाड़, जंगल या मरुस्थलों से ढका है। मरुस्थल तो पड़ोसी तुर्कमेनिस्तान तथा उज्बेकिस्तान तक फैले हैं। दक्षिण तथा दक्षिण-पश्चिम में कैस्पियन सागर स्थित है, जबकि अरलसागर की सीमा उज्बेकिस्तान के साथ सम्मिलित है। देश के मध्य मे स्थित बलख़श झील विशालकाय झीलों में से एक है। उत्तरी तिएन शान क्षेत्र की कोलसाई झीलें पर्वतीय झीलों की श्रेणी में आती हैं। यहाँ की प्राकृतिक सम्पदा क्षेत्रों में अक्सू-ज़बागली, अलमाटी, बरसा-केल्मेस, बयान-आउल, मारकोकल उस्तिर्त तथा पश्चिमी अल्ताई के नाम प्रमुखता से गिनाए जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्व धरोहरों में स्टेपी क्षेत्र सर्यरका का नाम 2008 में शामिल हुआ है। नम क्षेत्रों में गुलाबी फ्लेमिंगो, साइबेरियाई व्हाइट क्रेन, डलमाटियन पेलिकन तथा पलाशी फिश ईगल जैसी पक्षियाँ पाई जाती हैं। तरज़, यास्ये (तुर्किस्तान) तथा ओटरार सरसब्ज़ (जलस्थल) को रेशम मार्ग के महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थलों में गिना जाता है। ओटरार प्रथम शती से चीन और यूरोप के व्यापार में महत्वपूर्ण रहा है। इसके अलावे ओटरार में चौदहवीं सदी में निर्मित मस्ज़िद भी बहुत प्रसिद्ध है। .वर्ष 2008 की जनगणना के मुताबिक देश की जनसंख्या 1,53,40,533 थी। क
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
कजाकिस्तान स्थित कारागंडा किससे सम्बन्धित है -
Kajakistan meaning in Gujarati: કઝાકિસ્તાન
Translate કઝાકિસ્તાન
Kajakistan meaning in Marathi: कझाकस्तान
Translate कझाकस्तान
Kajakistan meaning in Bengali: কাজাখস্তান
Translate কাজাখস্তান
Kajakistan meaning in Telugu: కజకిస్తాన్
Translate కజకిస్తాన్
Kajakistan meaning in Tamil: கஜகஸ்தான்
Translate கஜகஸ்தான்