खजुराहो (Khajuraho) = Khajuraho
Category: place
खजुराहो संज्ञा पुं॰ [सं॰ खर्जूरवाहक] मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का एक गाँव जो चंदेलों की प्रारंभिक एवं धार्मिक राजधानी रहा है । विशेष—यहाँ के मंदिर अपनी स्थापत्य कला की दृष्टि से दर्शनीय हैं । इनका निर्माण नवीं शती से ११ वीं तक माना जाता है । स्थानीय परंपरा के आधार पर यहाँ पहले ८५ मंदिर थे किंतु अब उनमें से २५ रह गए हैं जो अपनी विभिन्न दशाओं में सुरक्षित हैं ।
निर्देशांक: 24°51′N 79°56′E / 24.85°N 79.93°E / 24.85; 79.93 खजुराहो भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त में स्थित एक प्रमुख शहर है जो अपने प्राचीन एवं मध्यकालीन मंदिरों के लिये विश्वविख्यात है। यह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना जाता था। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। मंदिरों का शहर खजुराहो पूरे विश्व में मुड़े हुए पत्थरों से निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। भारत के अलावा दुनिया भर के आगन्तुक और पर्यटक प्रेम के इस अप्रतिम सौंदर्य के प्रतीक को देखने के लिए निरंतर आते रहते है। हिन्दू कला और संस्कृति को शिल्पियों ने इस शहर के पत्थरों पर मध्यकाल में उत्कीर्ण किया था। संभोग की विभिन्न कलाओं को इन मंदिरों में बेहद खूबसूरती के उभारा गया है। खजुराहो का इतिहास लगभग एक हजार साल पुराना है। यह शहर चन्देल साम्राज्य की प्रथम राजधानी था। चन्देल वंश और खजुराहो के संस्थापक चन्द्रवर्मन थे। चन्द्रवर्मन मध्यकाल में बुंदेलखंड में शासन करने वाले Gurjar राजा थे। वे अपने आप का चन्द्रवंशी मानते थे। चंदेल राजाओं ने दसवीं से बारहवी शताब्दी तक मध्य भारत में शासन किया। खजुराहो के मंदिरों का निर्माण 950 ईसवीं से 1050 ईसवीं के बीच इन्हीं चन्देल राजाओं द्वारा किया गया। मंदिरों के निर्माण के बाद चन्देलो ने अपनी राजधानी महोबा स्थानांतरित कर दी। लेकिन इसके बाद भी खजुराहो का महत्व बना रहा। मध्यकाल के दरबारी कवि चन्द्रवरदायी ने पृथ्वीराज रासो के महोबा खंड में चन्देल की उत्पत्ति का वर्णन किया है। उन्होंने लिखा है कि काशी के राजपंडित की पुत्री हेमवती अपूर्व सौंदर्य की स्वामिनी थी। एक दिन वह गर्मियों की रात में कमल-पुष्प
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
खजुराहो के प्रसिद्ध ‘कंदरिया महादेव मंदिर’ का निर्माण किस शासक ने करवाया ?
खजुराहो के मंदिर कितने समूह में बँटे हैं ?
कंदरिया महादेव मंदिर खजुराहो
चित्रगुप्त मंदिर खजुराहो मध्य प्रदेश
राजस्थान का खजुराहो
Khajuraho meaning in Gujarati: ખજુરાહો
Translate ખજુરાહો
Khajuraho meaning in Marathi: खजुराहो
Translate खजुराहो
Khajuraho meaning in Bengali: খাজুরাহো
Translate খাজুরাহো
Khajuraho meaning in Telugu: ఖజురహో
Translate ఖజురహో
Khajuraho meaning in Tamil: கஜுராஹோ
Translate கஜுராஹோ