अलफांसो (alphanso) = Alphonse
हाफूस (अंग्रेजी में Alphanso अलफांसो, मराठी में हापुस, गुजराती में हाफुस (હાફુસ) और कन्नड़ में आपूस (ಆಪೂಸ್), आम की एक किस्म है जिसे मिठास, सुगंध और स्वाद के मामले में अक्सर आमों की सबसे अच्छी किस्मों में से एक माना जाता है। यूरोपीय भाषाओं में इसका नाम अलफांसो, अफोंसो दि अल्बूकर्क (पुर्तगाली: Afonso de Albuquerque) के सम्मान में रखा गया है। पकने के बाद इसे लगभग एक सप्ताह तक रखा जा सकता है और इसका यह गुण इसका निर्यात सुगम बनाता है। कीमत के मामले में यह आम भारत के सबसे महंगे आमों में से एक है और इसे मुख्यत: पश्चिम भारत में ही उगाया जाता है। इसका मौसम अप्रैल से मई के मध्य होता है और प्रत्येक आम का वजन 150 ग्राम से 300 ग्राम के मध्य होता है। हाफूस आमों की सबसे बेहतरीन किस्म महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में स्थित सिंधुदुर्ग जिले की तहसील देवगढ़ में उगायी जाती है, साथ ही सबसे अच्छे आम सागर तट से 20 किलोमीटर अंदर की ओर स्थित जमीन पर ही उगते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र का रत्नागिरि जिला, गुजरात के दक्षिणी जिले वलसाड और नवसारी भी हाफूस की पैदावार के लिए प्रसिद्ध हैं।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
alphanso meaning in Gujarati: આલ્ફોન્સો
Translate આલ્ફોન્સો
alphanso meaning in Marathi: अल्फोन्सो
Translate अल्फोन्सो
alphanso meaning in Bengali: আলফোনসো
Translate আলফোনসো
alphanso meaning in Telugu: అల్ఫోన్సో
Translate అల్ఫోన్సో
alphanso meaning in Tamil: அல்போன்சா
Translate அல்போன்சா
Realized