ब्रायोफाइटा (Bryophita) = Bryophyta
इस लेख में सामान्य हिन्दी और कुछ अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया गया है, कृपया इन शब्दों को विषय से संबंधित मानक हिन्दी शब्दों से बदल दें। आप इस मानकीकरण के द्वारा विकिपीडिया की मदद कर सकते है। ब्रायोफाइटा (Bryophyta) वनस्पति जगत् का एक बड़ा वर्ग है। इसके अन्तर्गत वे सभी पौधे आते हैं जिनमें वास्तविक संवहन ऊतक (vascular tissue) नहीं होते, जैसे मोसेस (mosses), हॉर्नवर्ट (hornworts) और लिवरवर्ट (liverworts) आदि। यह संसार के हर भूभाग में पाया जाता है, परंतु यह मनुष्य के लिए किसी विशेष उपयोग का नहीं है। वैज्ञानिक प्राय: इस एक मत के ही है कि वह वर्ग हरे शैवाल से उत्पन्न हुआ होगा। इस मत की पूरी तरह पुष्टि किसी फॉसिल से नहीं हो सकी है। पौधों के वर्गीकरण में ब्रायोफाइटा का स्थान शैवाल (Algae) और टेरिडोफाइटा (Pteridophyta) के बीच में आता है। इस वर्ग में लगभग 900 वंश और 23,000 जातियाँ हैं। ब्रायोफाइटा को आरंभ में दो भागों में बाँटा जाता था : (1) हिपैटिसी (Hepaticae) और (2) मसाइ (Musci); परंतु बीसवीं शताब्दी के शुरू से ही ऐंथोसिरोटेलीज़ (Anthocerotales) को हिपैटिसी से अलग एक स्वतंत्र उपवर्ग ऐंथोसिरोटी (Anthocerotae) में रखा जाने लगा है। अधिकांश वैज्ञानिक ब्रायोफाइटा को तीन उपवर्गो में बांटतें हैं। ये हैं :इसमें लगभग 225 वंश और 8,500 जातियाँ पाई जाती हैं। इस उपवर्ग में युग्मकोद्भिद (Gametophyte) चपटा और पृष्ठाधारी रूप से विभेदित (dorsiventrally differentiated) होता है या फिर तने और पत्तियों जैसे आकार धारण करता है। पौधे के चाप काटने से अंदर के ऊतक या तो एक ही प्रकार के होते हैं, या फिर ऊपर और नीचे के ऊतक भिन्न रूप के होते हैं और भिन्न कार्य करते हैं। चपटे हिपैटिसी में नीचे के भाग से, जो मिट्टी या चट्टान से लगा होता है, पतले बाल जैसे मूलाभास या मूलाभास (rhizoid) निकलते हैं, जो जल और लवण सोखते हैं। इनके अतिरिक्त बैंगनी रंग के शल्कपत्र (scales) निकलते हैं, जो पौधे को मिट्टी से जकड़कर रखते हैं। इस उपवर्ग को सामान्यत: चार गण (orders) में विभाजित किया जाता है। ये हैं :(1) स्फ़ीरोकॉर्पेलीज़ गण में दो कुल हैं :(2) मार्कैंल्शिएलीज़ - यह एक मुख्य गण है, जिसमें चपटे पौधे पृथ्वी पर उगते हैं और ऊपर के ऊतक हरे होते हैं। इनमें हवा रहने की जगह रहती है और ये मुख्यत: भोजन बनाते है
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Bryophita meaning in Gujarati: બ્રાયોફાઇટા
Translate બ્રાયોફાઇટા
Bryophita meaning in Marathi: ब्रायोफायटा
Translate ब्रायोफायटा
Bryophita meaning in Bengali: ব্রায়োফাইটা
Translate ব্রায়োফাইটা
Bryophita meaning in Telugu: బ్రయోఫైటా
Translate బ్రయోఫైటా
Bryophita meaning in Tamil: பிரயோஃபைட்டா
Translate பிரயோஃபைட்டா