रिकेट्स (Rickettes) = Ricketts
सूखा रोग (रिकेट्स) हड्डियों का रोग है जो बच्चों प्राय: बच्चों में होता है। बच्चों में हड्डियों की नरमाई या कमजोर होने को सूखा रोग कहते हैं। परिणामस्वरूप अस्थिविकार होकर पैरों का टेढ़ापन और मेरूदंड में असामान्य मोड आ जाते हैं। इसी प्रकार की विकृति को बड़ों में ऑस्टिमैल्सिया कहा जाता है। लक्षण और चिह्न प्रकट होने के कुछ महिनों पहले से विटामिन डी की कमी होने लगती है। जब इसके लक्षण प्रकट होते हैं तब वे इस प्रकार हो सकते हैं -प्रायः इसका कारण लम्बे समय तक विटामिन डी की कमी होता है। आहारनली से कैल्शियम और फास्फोरस के शोषण में सहायता के लिए पोषक घ जरूरी है। बच्चों की हड्डियों की मजबूती और विकास में कैल्शियम और भास्वर (फास्फोरस) की जरूरत होती है। शरीर को जब रक्त में कैलशियम और फास्फोरस की कमी का आभास होता है तो वह हड्डियों से इसे लेकर अपना संतुलन बनाता है। इससे हड्डियाँ नरम पड़ जाती है और इनकी संरचना कमजोर हो जाती है। यदि विटामिन डी या कैल्शियम की कमी से सूखा रोग होता है तो आहार द्वारा इसकी पूर्ति करने पर ठीक हो जाता है और बच्चों की हड्डियों की समस्या से बचा जा सकता है। आनुवंशिक कारणों से होने पर अतिरिक्त दवाओं और विशेषज्ञ की जरूरत होती है। कुछेक कंकाल रोगों में शल्यचिकित्सा की जरूरत पड़ती है।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Rickettes meaning in Gujarati: રિકેટ્સ
Translate રિકેટ્સ
Rickettes meaning in Marathi: मुडदूस
Translate मुडदूस
Rickettes meaning in Bengali: রিকেটস
Translate রিকেটস
Rickettes meaning in Telugu: రికెట్స్
Translate రికెట్స్
Rickettes meaning in Tamil: ரிக்கெட்ஸ்
Translate ரிக்கெட்ஸ்