अन्धता (Andhta) = Blindness
अंधता संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अन्धता] अधापन, दृष्टिहीनता । उ॰—चल न सकै चाल लागे दुख दैन बाल बैन, लटेपटे भए नैन अंधता छई । —दीन॰ ग्रं॰, पृ॰ १३८ ।
अंधता या अंधापन, देख न सकने की दशा का नाम है। जो बालक अपनी पुस्तक के अक्षर नहीं देख सकता, वह इस दशा से ग्रस्त कहा जा सकता है। दृष्टिहीनता भी इसी का नाम है। प्रकाश का अनुभव कर सकने की अशक्यता से लेकर ऐसे कार्य करने तक की अशक्यता जो देखे बिना नहीं किए जा सकते, अंधता कही जाती है। इस दशा के निम्नलिखित विशेष कारण होते हैं:भारत के उत्तरी भागों में, जहाँ धूल की अधिकता के कारण रोहे बहुत होते हैं, यह रोग अधिक पाया जाता है। देशवासियों की आर्थिक दशा भी, बहुत बड़ी सीमा तक, इस रोग के लिए उत्तरदायी है। उपयुक्त और पर्याप्त भोजन न मिलने से नेत्रों में रोग हो जाते हैं जिनका परिणाम अंधता होती है। यह रोग अति प्राचीन काल से अंधता का विशेष कारण रहा है। हमारे देश के अस्पतालों के नेत्र विभागों में आने वाले 33 प्रतिशत अंधता के रोगियों में अंधता का यही कारण पाया जाता है। यह रोग उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार तथा बंगाल में अधिक होता है। विशेषकर गाँवों में स्कूल जाने वाले तथा उससे भी पूर्व की आयु के बच्चों में यह रोग बहुत रहता है। इसका प्रारंभ बचपन से भी हो जाता है। गरीब व्यक्तियों के रहने की अस्वास्थ्यकर गंदगीयुक्त परिस्थितियाँ रोग उत्पन्न करने में विशेष सहायक होती हैं। इस रोग के उपद्रव रूप में कार्निया (नेत्रगोलक के ऊपरी स्तर) में व्रण (घाव) हो जाता है जो उचित चिकित्सा न होने पर विदार (छेद, पर्फोरेशन) उत्पन्न कर देता है, जिससे आगे चलकर अंधता हो सकती है। इस रोग का कारण एक वाइरस है जो रोहों से पृथक् किया जा चुका है। रोहे पलकों के भीतरी पृष्ठों पर हो जाते हैं। प्रत्येक रोहा एक उभरे हुए दाने के समान, लाल, चमकता हुआ, किंतु जीर्ण हो जाने पर कुछ धूसर या श्वेत रंग का होता है। ये गोल या चपटे और छोटे बड़े कई प्रकार के होते हैं। इनका कोई क्रम नहीं होता। इनसे पैनस (अपारदर्शक तंतु) उत्पन्न होकर कार्निया के मध्य की ओर फैलते हैं। इसका कारण रोगोत्पाद वाइरस का प्रसार है। यह दशा प्रायः कार्निया के ऊपरी अर्धभाग में अधिक उत्पन्न होती है। पलकों के भीतर खुजली और दाह होना, नेत्रों से पानी निकलते रहना, प्रकाशासह्यता और पीड़ा इसके साधारण लक्षण हैं। संभव है,
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
उन शराब त्रासदियों में जिनके परिणामस्वरूप अन्धता आदि होती है , हानिकारक पदार्थ है ?
Andhta meaning in Gujarati: અંધત્વ
Translate અંધત્વ
Andhta meaning in Marathi: अंधत्व
Translate अंधत्व
Andhta meaning in Bengali: অন্ধত্ব
Translate অন্ধত্ব
Andhta meaning in Telugu: అంధత్వం
Translate అంధత్వం
Andhta meaning in Tamil: குருட்டுத்தன்மை
Translate குருட்டுத்தன்மை