क्लोरोफिल (Chlorophil) = Chlorophyll
पर्णहरित, पर्ण हरिम या क्लोरोफिल एक प्रोटीनयुक्त जटिल रासायनिक यौगिक है। यह वर्णक पत्तों के हरे रंग का कारण है। यह प्रकाश-संश्लेषण का मुख्य वर्णक है। इसे फोटोसिन्थेटिक पिगमेंट भी कहते हैं। इसका गठन कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन तथा मैग्निसियम तत्वों से होता है। क्लोरोफिल-ए तथा क्लोरोफिल-बी दो प्रकार का होता है। यह सभी स्वपोषी हरे पौधों में पाया जाता है। क्लोरोफिल के साथ साथ दो अन्य वर्णक कैरोटीन (C40 H56) और ज़ैथोफ़िल (C40 H56 O2) भी पत्तों में पाए जाते हैं। क्लोरोफिल का महत्व इस कारण है कि यही सूर्यप्रकाश की ऊर्जा का अवशोषण कर वायु के कार्बन डाइऑक्साइड से पौधों में शर्कराओं, पॉलिशर्कराओं तथा अन्य जटिल कार्बनिक यौगिकों का सृजन करता है। यह स्वयं भी सूर्य के प्रकाश द्वारा ही बनता है। बहुत समय तक इसके संघटन के संबंध में हमारा ज्ञान अधूरा था। विल्स्टेटर (Willstatter) नामक जर्मन रसायनज्ञ ने 1911 ई. में इस वर्णक को शुद्ध रूप में पृथक् किया और इसके विघटित अवयवों के संघटन का अध्ययन करके इसका अस्थायी रासायनिक सूत्र निर्धारित किया। उन्हांने यह भी पता लगाया कि क्लोरोफिल दो प्रकार के होते हैं। एक को उन्होंने क्लारोफिल ऐल्फा, या क्लोरोफिल-ए और दूसरे को क्लारोफिल बीटा, या क्लारोफिल-बी, की संज्ञा दी। ये दोनों 3:1 के अनुपात में पत्तों में पाए जाते हैं। हरे पत्तों के 1,000 भाग में 2 भाग क्लोरोफिल-ए का, 3/4 भाग क्लोरोफिल-बी का, भाग ज़ैंथोफिल का और 1/6 भाग कैरोटीन का रहता है। हरे पत्तों या सूखे पत्तों के चूर्ण से 85% ऐल्कोहल या 80% ऐसीटोन विलायक द्वारा क्लोरोफिल का निष्कर्ष निकाला जाता है। सूखे चूर्ण के लगभग दो किलोग्राम से प्राय: 13 ग्राम क्लोरोफिल प्राप्त होता है। क्लोरीफिल-ए कुछ नीलापन लिए हरे रंग का होता है और क्लोरोफिल-बी कुछ पीलापन लिए हरे रंग का। दोनों के संघटन में कोई विशेष अंतर नहीं है। एक में जहाँ मेथिल मूलक है, दूसरे में उसके स्थान में ऐल्डिहाइड़ मूलक है। इससे दोनों की ऑक्सीकरण क्रिया में अंतर आ जाता है। ऐल्फा क्लोरोफिल का विशिष्ट घूर्णन - 262 डिग्री और बीटा का - 267 डिग्री है। क्लोरोफिल-ए का आणविक सूत्र C55 H72 O5 N4 Mg और क्लोरोफिल-बी का C55 H70 O6 N4 Mg है। क्लोरोफिल, में 2.6% मैग्नीशियम रहता है। इसमें लोहा या फॉस्फोरस नहीं होता। इसके जलविश्लेषण से
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
क्लोरोफिल के फायदे
निम्नलिखित में से कौन क्लोरोफिल का घटक नहीं है ?
क्लोरोफिल का रासायनिक नाम
क्लोरोफिल ( हरितलवक ) में कौन - सा धातु आयन पाया जाता है ?
क्लोरोफिल की खोज किसने की
Chlorophil meaning in Gujarati: હરિતદ્રવ્ય
Translate હરિતદ્રવ્ય
Chlorophil meaning in Marathi: क्लोरोफिल
Translate क्लोरोफिल
Chlorophil meaning in Bengali: ক্লোরোফিল
Translate ক্লোরোফিল
Chlorophil meaning in Telugu: క్లోరోఫిల్
Translate క్లోరోఫిల్
Chlorophil meaning in Tamil: குளோரோபில்
Translate குளோரோபில்